Raju Srivastava: 'उन्होंने बहुत संघर्ष किया,वो सच्चे योद्धा थे', पति के निधन से बुरी तरह टूटीं शिखा श्रीवास्तव

नई दिल्ली, 21 सितंबर: पिछले 41 दिनों के संघर्ष के बाद बुधवार को हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। जिम में वर्कआउट करते वक्त अचानक राजू बेहोश होकर गिर गए थे, जिनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद बुधवार को उनके निधन की दुखद खबर सामने आई। कॉमेडी किंग के निधन से फैंस और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राजू अपने पीछे पूरा हंसता खेलता परिवार छोड़ गए। राजू के निधन के बाद उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव पूरी तरह से टूट चुकी हैं।

'उन्होंने बहुत संघर्ष किया, वो सच्चे योद्धा थे'

'उन्होंने बहुत संघर्ष किया, वो सच्चे योद्धा थे'

एक्टर-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव शोकाकुल हैं। वो फिलहाल किसी से भी बात करने में सक्षम नहीं है। टाइम्स आफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं। मैं अभी क्या बता सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं उम्मीद कर रही थी और प्रार्थना कर रही थी कि वह इससे बाहर आ जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि वह एक सच्चे योद्धा थे।

Recommended Video

    Raju Srivastav Death: 12 साल के इंतजार के बाद राजू की हुईं थीं पत्नी Shikha | वनइंडिया हिंदी |*News
    'कल तक भरोसा था कि सब ठीक हो जाएगा'

    'कल तक भरोसा था कि सब ठीक हो जाएगा'

    वहीं राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशाल श्रीवास्तव और फैमिली फ्रेंड डॉ. अनिल मुरारका पिछले वक्त से रोजाना एम्स में उनसे मिलने आ रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक कुशाल ने कहा कि दूसरे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। हमें कल तक भरोसा था कि सब ठीक हो जाएगा, क्योंकि वह लंबे वक्त से इससे जूझ रहे थे।

    दोस्त अनिल भी गमगीन

    दोस्त अनिल भी गमगीन

    एम्स अस्पताल में राजू के साथ रहे डॉ. अनिल मोरारका ने कहा कि राजू भाई और मैं कॉलेज के दिनों से दोस्त थे और 37 साल से अधिक समय से मैं उन्हें जानता हूं। हम दोनों ने संघर्ष किया और हमें कभी नहीं पता था कि हम यहां तक पहुंचेंगे। राजू भाई ने एक ऐसा जीवन जिया जिस पर हमें गर्व है और मैं प्रार्थना करता हूं कि वह जहां है वहां शांति और आराम पाए।

    फिल्मों से लेकर स्टैंडअप कॉमेडी तक सब जगह राजू का जलवा

    फिल्मों से लेकर स्टैंडअप कॉमेडी तक सब जगह राजू का जलवा

    आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने तेजाब, मैंने प्यार किया, बाजीगर, बॉम्बे टू गोवा और आमदनी अठनी खारचा रुपैया सहित कई फिल्मों में छोटी भूमिका निभाई हैं। कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में हिस्सा लेने के बाद वह एक घरेलू नाम बन गए। बाद में उन्होंने बिग बॉस के तीसरे सीजन में भी एंट्री की। उनके निधन पर पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी सहित राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों ने गहरा दुख जताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+