Ira Khan: कोर्ट मैरिज के बाद आमिर खान की बेटी इरा ने की क्रिश्चियन वेडिंग, ऐसे नजर आई नुपुर शिखरे की दुल्हन
Ira Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान ने नूपुर शिखरे के साथ गत 10 जनवरी 2024 को राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड सोशल मैरिज कर ली है। ये सोशल मैरिज क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से की गई। इससे पहले कपल ने गत 3 जनवरी को मुंबई में बहुत ही सिंपल तरीके से कोर्ट मैरिज का थी। कोर्ट मैरिज पर सिर्फ कपल के घरवाले और कुछ करीबी लोग ही मौजूद हुए थे।
इरा खान और नुपुर शिखरे ने की क्रिश्चियन वेडिंग
अब इरा खान और नुपुर शिखरे ने उदयपुर में मराठी नहीं बल्कि क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से सोशल मैरिज कर ली है। इस शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें ये स्टार कपल क्रिश्चियन स्टाइल आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

क्रिश्चियन आउटफिट में इरा खान ने ढाया कहर
इरा खान ने सोशल मैरिज के दिन वाइट गाउन पहना हुआ था। उन्होंने अपना लुक वाइट मैचिंग ज्वेलरी और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया था। वहीं इरा के दूल्हे राजा यानी नूपुर शिखरे इस दौरान बेज कलर के कोर्ट-पेंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। वायरल हो रहे वीडियो में ये कपल हाथों में हाथ डाले हुए वेडिंग वेन्यू पर एंट्री करते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान वहां मौजूद लोग उनपर फूलों की बारिश भी करते हैं।
शादी पर कपल ने किया रोमांटिक डांस
इरा खान और नुपुर शिखरे के चेहरे पर उनकी शादी की खुशी साफ झलक रही थी। दोनों का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। वहीं एक और वीडियो में इरा और नुपुर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
संगीत सेरेमनी में कपल ने मचाया था धूम
इससे पहले कपल के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें इरा खान हैवी लहंगे में दिखाई दे रही थीं। संगीत सेरेमनी में इरा और नुपुर के साथ-साथ आमिर खान और फैमिली के बाकी लोग भी खूब धमाल मचाते हुए नजर आए थे। संगीत सेरेमनी पर आमिर खान ने अपनी बेटी और दामाद के लिए जमकर डांस भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications