चिराग पासवान ही नहीं, इस सांसद के साथ भी श्वेता तिवारी ने पार की थीं सारी हदें, क्या सच में तोड़ा था MP का घर?

Shweta Tiwari: लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने जब से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की है, तब से वह सुर्खियों में छा गए हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से लोग चिराग पासवान को लेकर कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच चिराग पासवान और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का एक पुराना आइटम नंबर भी इंटरनेट पर वायरल होने लगा है।

चिराग पासवान और श्वेता तिवारी का डांस
आपको बता दें कि सांसद चिराग पासवान एक समय पर फिल्मों में भी एक्टिंग करते नजर आ चुके हैं। चिराग पासवान ने राजनीति में आने से पहले एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया था। चिराग पासवान ने साल 2011 में कंगना रनौत के साथ फिल्म 'मिले ना, मिले हम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

shweta tiwari

डांस वीडियो हो रहा है वायरल
फिलहाल चिराग पासवान का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह टीवी इंड्स्ट्री के साथ साथ भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं।

43 साल की श्वेता तिवारी के दीवाने हैं लोग
वहीं इस आइटम नंबर में नजर आ रहीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लोग उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 43 साल की श्वेता तिवारी को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि वह दो बच्चों की मां हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में श्वेता तिवारी का जलवा
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने भले ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी अपने एक्टिंग और डांस स्किल्स, दोनों से फैंस का दिल जीतना जानती हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में उनके डांस नंबर्स ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

मनोज तिवारी के साथ जुड़ा था श्वेता तिवारी का नाम
पहले पति राजा चौधरी से अलग होने के बाद भोजुपरी सुपरस्टार, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी के साथ श्वेता तिवारी का नाम जुड़ने लगा था। हालांकि दोनों की बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद थी लेकिन मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी को दोनों की नजदीकियां बिल्कुल भी पसंद नहीं थीं।

बिग बॉस के घर में बढ़ी थीं नजदीकियां
जानकारी के अनुसार श्वेता तिवारी ने मनोज तिवारी के साथ कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। साथ ही बिग बॉस 4 में भी ये दोनों साथ ही नजर आए थे। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। वहीं मनोज तिवारी की शादी टूट गई लेकिन श्वेता तिवारी के साथ उनकी दोस्ती अभी भी जारी है।

2008 में श्वेता तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में किया था डेब्यू
साल 2008 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'हमार सैंया हिंदुस्तानी' से श्वेता तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद साल 2018 में ही श्वेता तिवारी की एक और भोजपुरी फिल्म 'कब अइबू अंगनवा हमार' में नजर आई थीं। इस फिल्म में श्वेता के साथ सांसद मनोज तिवारी ने काम किया था।

मनोज तिवेरी के साथ श्वेता तिवारी की केमिस्ट्री
वहीं साल 2008 में ही श्वेता की तीसरी भोजपुरी मूवी 'ए भौजी के सिस्टर' भी रिलीज हुई थी। इस मूवी में भी मनोज तिवारी लीड रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने बिग बॉस के घर में श्वेता तिवारी से पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव पर खुलकर बात बात भी की थी। श्वेता और मनोज तिवारी की नजदीकियां उनकी पूर्व पत्नी रानी तिवारी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थीं।

श्वेता तिवारी पर लगा था घर तोड़ने का आरोप
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी पर मनोज तिवारी का घर तोड़ने का आरोप तक लग चुका है। कई लोगों का मानना है कि श्वेता तिवारी के चलते ही रानी तिवारी ने अपने पति मनोज तिवारी को तलाक दे दिया था। मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के रिलेशनशिप की अफवाह भी खूब उड़ी थी लेकिन एक्टर ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम ही दिया है। वहीं मनोज तिवारी ने रानी तिवारी को तलाक देने के 10 साल बाद सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+