शमिता शेट्टी से ब्रेकअप के बाद राकेश ने दिया ऐसा रिएक्शन, गुस्से में बोल दी ऐसी बात
बिग बॉस 15 शो खत्म होने के बाद शमिता शेट्टी और राकेश बापट की नजदीकियां और बढ़ने लगी थीं लेकिन इनके रिश्ते में जल्द ही दरार पड़ गई और अब इस पर राकेश बापट ने अपना रिएक्शन दिया है।
मुंबई, 9 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और एक्टर राकेश बापट का रिलेशनशिप बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद से शुरू हुआ था लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पहले दोनों की ओर से बोला जा रहा था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है लेकिन अब फिर से दोनों की ब्रेकअप की खबरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और राकेश बापट की मुलाकात करण जौहर के रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में हुई थी। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया था। बिग बॉस 15 में भी दोनों कुछ समय के लिए साथ नजर आए थे। शो खत्म होने के बाद दोनों की नजदीकियां और भी बढ़ने लगी थीं लेकिन इनके रिश्ते में जल्द ही दरार पड़ गई और अब इस पर राकेश बापट ने अपना रिएक्शन दिया है।

ब्रेकअप पर राकेश ने दिया ऐसा रिएक्शन
आपको बता दें कि बीते दिनों ही राकेश बापट पुणे से मुंबई शिफ्ट हुए थे और फैन्स को भी उम्मीद थी कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शमिता और राकेश ऑफिशियल तौर पर अलग हो चुके हैं। इस बीच राकेश बापट की ओर से इस ब्रेकअप को लेकर पहला रिएक्शन भी सामने आ चुका है। राकेश बापट और शमिता शेट्टी के फैन्स उनके ब्रेकअप की खबर सुनकर काफी निराश हैं। इंडिया फोरम से हुई बातचीत में राकेश ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। ब्रेकअप को लेकर राकेश ने कहा- मैं इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं। हमने हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा और हम इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। राकेश बापट के बयान से ही साफ हो चुका है कि शमिता और उनके बीच अब कड़वाहट घुल चुकी है। फिलहाल के लिए फैन्स अभी भी इसी उम्मीद में हैं कि जल्द ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाए।
शिल्पा की बर्थडे पार्टी में नहीं दिखे राकेश
गत 8 जून को शिल्पा शेट्टी ने अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन की रात को उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ जमकर पार्टी की। इस पार्टी में शमिता शेट्टी ने धमाकेदार एंट्री मारी लेकिन उनके साथ राकेश बापट नजर नहीं आए। इससे पहले शमिता के हर फैमिली फंक्शन में राकेश बापट उनके साथ दिखाई देते थे। दोनों रिलेशनशिप में आने के बाद एक दूसरे के साथ ही हर जगह नजर आते थे लेकिन इस बार राकेश शिल्पा शेट्टी की बर्थडे पार्टी से गायब रहे।












Click it and Unblock the Notifications