कैंसर को मात देकर 'इंडियाज..' के सेट पर लौंटी किरण खेर, बेटे की शादी को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली, 25 नवंबर। किरण खेर के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनकी चहेती एक्ट्रेस और नेता कैंसर से जंग जीतकर वापस काम पर लौट आई हैं। किरण 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के नए सीजन को शिल्पा शेट्टी और बादशाह संग जज करती नजर आएंगी, उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किरण पहले की ही तरह खूबसूरत और मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं, हालांकि पहले की तुलना में उनका वजन थोड़ा कम लग रहा है लेकिन उनके मोहक अंदाज में कोई अंतर नहीं दिख रहा है।

 'मैं तो कहती हूं गोद ले लो मुझे,सिकंदर थोड़ी पहनेगा ये'

'मैं तो कहती हूं गोद ले लो मुझे,सिकंदर थोड़ी पहनेगा ये'

जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो वीडियो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ही शेयर किया है, वो वीडियो बहुत ज्यादा मजेदार है। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है कि 'बीटीएस ऑन आईजीटी,फर्स्ट डे, फर्स्ट शो किरण खेर और बादशाह के साथ', वीडियो में शिल्पा , किरण के गहनों की बातें कर रही हैं। शिल्पा कहती हैं, सच तो ये है कि 'मैं तो यहां इनकी जूलरी देखने के लिए आती हूं, मैं तो कहती हूं गोद ले लो मुझे,सिकंदर थोड़ी पहनेगा ये'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video

जिस पर किरण खेर अपने चिरपरिचित अंदाज में हसंते हुए कहती हैं कि'एक दिन मैंने सिकंदर से कहा कि मुझे कुछ जूलरी को बेच देना चाहिए क्योंकि तुम शादी तो कर नहीं रहे,सिकंदर ने फिर जवाब दिया कि आप ऐसा मत करो मेरी पत्नी इन्हें पहनेगी' और इस बात को सुनने के बाद शिल्पा-बादशाह सभी हंसने लगे। किरण खेर का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मल्टीपल मायलोमा से ग्रसित थीं किरण खेर

मल्टीपल मायलोमा से ग्रसित थीं किरण खेर

मालूम हो कि किरण खेर के बारे में पता चला था कि वो मल्टीपल मायलोमा, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर होता है, से ग्रसित हैं। इस बारे में उनके पति और मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने ही लोगों को बताया था। हालांकि इसके बाद किरण खेर ने काम से ब्रेक लिया और अपना इलाज करवाया और इस दौरान उन्होंने अपनी आत्मशक्ति को कम नहीं आंका औऱ बहादुरी से इस बीमारी का सामना किया, जिसमें उन्हें पूरा साथ अपने पति और बेटे से मिला और जिसका नतीजा ये हुआ कि आज किरण खेर ठीक हो गई हैं।

पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा'

मालूम हो कि 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगड़ में जन्म लेने वाली मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी एमपी साल 2014 में पहली बार चंडीगढ़ से सांसद चुनी गई थीं। वो अभी भी वहीं से एमपी हैं। साल 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म 'बैरीवाली' के लिए किरण खेर ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। अपने दमदार एक्टिंग के दम लोगों के बीच खास जगह बनाने वाली किरण खेर ने अनुपम खेर से शादी की है। दोनों ही सितारों की ये दूसरी शादी है। दोनों को एक बेटा सिकंदर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+