बाबा सिद्दीकी के बाद निशाने पर बॉलीवुड की ये दिग्गज हस्ती, वीडियो जारी कर कहा- 'वो अश्लील हरकतें करते हैं'
Neha Kakkar-Rohanpreet Singh: बाबा सिद्दीकी की अचानक हुई मौत से पूरा देश हिल गया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर के बाद से सदमे में हैं। बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है।
नेहा कक्कड़ और पति रोहनप्रीत सिंह को मिली धमकी
वहीं कुछ दिन पहले स्टैंड अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।

निहंग मान सिंह अकाली ने दी धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस खबर के बाद से सिंगर के फैंस परेशान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई ने नहीं बल्कि बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली ने दी है।
वीडियो बनाकर नेहा कक्कड़ को कही गई ऐसी बात
निहंग मान सिंह अकाली ने एक वीडियो के जरिए सिंगर को ये धमकी दी है। वीडियो में कहा गया है कि अगर नेहा और उनके पति रोहनप्रीत ने अपना गलत रवैया नहीं बदला तो वो उन्हें सबक सिखाएंगे। आपको बता दें कि सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
'नेहा और रोहनप्रीत अश्लील हरकतें करते हैं'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हीं तस्वीरों और वीडियोज के लिए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह को बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह अकाली की तरफ से धमकी मिली है। निहंग मान सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत के साथ लोगों के सामने अश्लील हरकतें करती रहती हैं।
अभद्र व्यवहार न करने की चेतावनी
निहंग मान सिंह ने वीडियो में धमकी देते हुए नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार नहीं करने की चेतावनी दी है। निहंग मान सिंह ने कहा है- नेहा कक्कड़ अपने पति को पर्दे में रखें। लोगों के सामने आपत्तिजनक हरकतें न करें। तुम लोगों ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर रख दिया है। थोड़ी शर्म भी कर लो।
'गलत कंटेंट डालने वालों को सबक सिखाएंगे'
निहंग मान सिंह ने कहा है- सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट डालने वालों को पहले प्यार से समझाएंगे और फिर उन्हें सबक सिखाएंगे। चाहे इसके लिए हमें जेल ही क्यों न जाना पड़े। उन्होंने वीडियो में आगे कहा- अगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह अच्छे सिंगर हैं तो अच्छे काम भी करें। इस तरह का रवैया समाज के लिए सही नहीं है।
'पंजाब में नशा और अश्लीलता बढ़ गई है'
वीडियो में निहंग मान सिंह ने कहा- पंजाब में नशा और अश्लीलता बढ़ गई है और ऐसे समाज को जागरूक करने की जरूरत है। हम समाज में किसी तरह की गंदगी फैलाने नहीं दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट फैलाकर गंदगी फैलाई जा रही है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के आचरण को बदला नहीं गया तो उन्हें सबक सिखाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications