Photo: आर्यन खान की बेल के बाद शाहरुख खान के चेहरे पर लौटी हंसी, फैंस ने 'मन्नत' के सामने मनाया जश्न
मुंबई, 28 अक्टूबर। ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान को 25वें दिन जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के चेहरे पर हंसी भी लौट आई है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से अपनी लीगल टीम के साथ दौड़-भाग कर रहे शाहरुख को अब बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान की जमानत पर मुहर लगाई और उन्हें बरी करने का आदेश जारी किया। इस बीच पहली बार शाहरुख खान किसी तस्वीर में मुस्कुराते नजर आए। लीगल टीम के साथ उनकी फोटो अब वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि कथित ड्रग्स पार्टी में 3 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए आर्यन खान की जमानत याचिका मुंबई की लोअर कोर्ट, स्पेशल कोर्ट और सेशन कोर्ट से रद्द होने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने राहत दी है। न्यायालय में आर्यन की तरफ से पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुर रोहतगी पैरवी कर रहे थे। गुरुवार को बेल मिलने के बाद शुक्रवार या शनिवार को आर्यन खान समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन तनेजा मुंबई की आर्थर जेल से बाहर आ सकती हैं। आर्यन की रिहाई की खबर से बॉलीवुड ही नहीं शाहरुख खान के फैंस भी बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें: आर्यन खान को जमानत दिलाने वाले वकील मुकुल रोहतगी जानिए कितनी लेते हैं फीस, छोटे मामलों में नहीं फंसाते हाथ
आर्यन खान की बेल के बाद जहां शाहरुख खान और गौरी खान के चेहरे पर स्माइल लौटी वहीं, दूसरी ओर एक्टर के घर 'मन्नत' के सामने फैंस ने पटाखे फोड़कर कोर्ट के फैसले का जश्न मनाया। फैंस की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने शाहरुख और आर्यन की फोटो वाला एक बैनर भी पकड़ा हुआ है, जिस पर लिख है 'वेलकम होम प्रिंस आर्यन'। 'मन्नत' के बाहर सैकड़ों की संख्या में फैंस जमा हो गए हैं, वह अपने सुपरस्टार शाहरुख खान की एक झलक भी देखना चाहते हैं। इस बीच शाहरुख की भी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। फोटो में वह अपनी लीगल टीम के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications