'आदिपुरुष' के बाद अब फिल्म 'हनुमान' के लिए हो जाएं तैयार, जानें रिलीज डेट और स्टार कास्ट
Hanuman Release Date: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' ने रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया। दर्शकों और समीक्षकों ने इस फिल्म की कई चीजों पर आपत्ति जताई जिनमें मुख्य रूप से डायलॉग्स, कॉस्ट्यूम, स्क्रीनप्ले और वीएफएक्स शामिल थे। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों का कहना था कि फिल्म मेकर्स ने हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़ किया है।
इन सब विवादों के बाद अब डायरेक्टर प्रशांत वर्मा फिल्म 'हनुमान' के जरिए लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। फिल्म 'हनुमान' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। 'आदिपुरुष' की असफलता के बाद तेजा सज्जा के लीड रोल वाली इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म 'हनुमान' करेगी लोगों का मनोरंजन
आपको बता दें कि फिल्म 'हनुमान' के डायरेक्टर ने आज अपनी इस मूवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 'हनुमान' संक्रांति पर यानी आगामी 12 जनवरी 2024 को ये फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने ट्विटर पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'हनुमान' का एक नया पोस्टर शेयर किया है और इसकी आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा भी की है।
बेहतरीन फिल्म के ज्यादा आउटपुट जरूरी
पहले फिल्म 'हनुमान' को साल 2023 के अंत तक रिलीज किया जाना था लेकिन शूटिंग, वीएफएक्स और सीसीजी में काफी समय लगने के कारण इसके रिलीज को अगले साल के लिए तय किया गया है। डायरेक्टर का मानना है कि वह एक बेहतरीन फिल्म के ज्यादा आउटपुट देना चाहते हैं। रिलीज डेट की घोषणा के साथ ये फिल्म अगले साल जनवरी महीने में लोगों के सामने होगी। इसी महीने में साउथ के फेमस एक्टर महेश बाबू की 'गुंटूर करम' और रवि तेजा की 'ईगल' जैसी फिल्में भी रिलीज होंगी।
फिल्म 'हनुमान' की रिलीज डेट
इस फिल्म को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए और फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने ट्विटर पर लिखा है- मैंने इस फिल्म पर अपने जीवन के 2 साल बिताए हैं और आपको बेस्ट देने के लिए 6 महीने और खर्च करने के लिए तैयार हूं। आगामी 12 जनवरी 2024, संक्रांति पर आ रही है फिल्म 'हनुमान'। आपको बता दें कि फिल्म 'हनुमान' तेलुगु, हिंदी, मराठी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, स्पेनिश, कोरियाई, चीनी और जापानी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।
I have spent 2 years of my life on this film and ready to spend another 6 months to give you nothing but the best! 🙏🏽#HANUMAN on JAN 12th 2024, SANKRANTHI@tejasajja123 @Niran_Reddy @Primeshowtweets#HanuManForSankranthi pic.twitter.com/YkBBR8TPv0
— Prasanth Varma (@PrasanthVarma) July 1, 2023
फिल्म 'हनुमान' की स्टार कास्ट
फिल्म 'हनुमान' अंजनाद्री के काल्पनिक गांव पर बेस्ड फिल्म है और कथित तौर पर प्रशांत वर्मा की सिनेमैटिक यूनिवर्स का पहला पार्ट है। इस सुपरहीरो फिल्म में हनुमंथु, अमृता अय्यर, मीनाक्षी, सतीश कुमार और राज दीपक शेट्टी नजर आएंगे। इस फिल्म को प्राइम शो एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications