ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 की एडवांस बुकिंग शुरू, दर्शकों ने दिया जबरदस्त रिस्पॉन्स

Kaantara: Chapter 1 Advance Bookings: ऋषभ शेट्टी स्टारर होम्बले फिल्म्स की कांतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज हुआ और इसने नए रिकॉर्ड बना दिए। ये फिल्म एक ऐसा सिनेमाई अनुभव दिखाने की राह तैयार की है जो बिल्कुल अलग है। ऐसे में अब जब फिल्म अपनी रिलीज के करीब है, तब मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके लिए उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने मिल रहा है।

इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, कांतारा: चैप्टर 1 की एडवांस बुकिंग अब कर्नाटक और अमेरिका में शुरू हो गई है। रिस्पॉन्स जबरदस्त रही है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। दर्शक इस शानदार सिनेमाई अनुभव के लिए अपनी सीटें बुक करने दौड़ पड़े हैं, और बॉक्स ऑफिस पर इस दीवानगी के साथ, फिल्म अपनी भव्य ओपनिंग के साथ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Kaantara Chapter 1 Advance bookings

कांताराः चैप्टर 1 होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है।

इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने 'कांताराः चैप्टर 1' के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है।

यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+