'ऐसे तलाब के मेंढक हैं जो...', अदनान सामी ने आंध्र CM के लिए क्यों कहा ऐसा, नाटू-नाटू के ऑस्कर से जुड़ा विवाद
फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म "आरआरआर" ने "नाटू-नाटू" गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

Adnan Sami On YS Jagan Mohan Reddy: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने फिल्म RRR के 'नाटू-नाटू' गाने को ऑस्कर मिलने पर ट्वीट कर खुशी जताई। ट्वीट में सीएम रेड्डी ने लिखा, 'तेलुगू झंडा ऊंची उड़ान भर रहा है'। इस ट्वीट पर सिंगर अदनान सामी ने सीएम रेड्डी की आलोचना की है और कहा है कि ये उनकी छोटी मानसिकता को दिखाता है।

'हमें गौरवान्वित महसूस कराने के लिए धन्यवाद...'
ट्वीट में आगे जगन मोहन रेड्डी ने लिखा,''एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण, एम एम कीरावानी, चंद्रबोस और RRR फिल्म के सभी टीम को धन्यवाद। पूरी टीम का धन्यवाद, जो उन्होंने मुझे और दुनिया भर के करोड़ों तेलुगू और सभी भारतीयों को गौरवान्वित महसूस कराया। भारतीयों को अविश्वसनीय रूप से गर्व है।''

अदनान सामी ने कहा- 'ये तलाब के मेंढक हैं जो...'
जगन मोहन रेड्डी के ट्वीट पर अदनान सामी ने प्रतिक्रिया देकर उनके 'तेलुगू सोच' की आलोचना की है। अदनान सामी ने ट्वीट करते हुए लिख, ''ये छोटी सोच वाले तलाब के मेंढक हैं, जो समुद्र के बारे में सोच ही नहीं सकता है...क्योंकि यह उनकी इज्जत वाली छोटी नाक से परे है...!! आपको क्षेत्रीय विभाजन को बढ़ावा देने के लिए शर्म आनी चाहिए। आप राष्ट्रीय गौरव को गले लगाने और इसका प्रचार करने में असमर्थ होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए! जय हिंद!''
ट्विटर यूजर से भी उलझे अदनान सामी
अदनान सामी का ये ट्वीट वायरल हो गया है। कुछ यूजर्स ने उनको इस ट्वीट के लिए ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने ट्वीट कर कहा, ''आखिर नॉर्थ इंडिया वाले साउथ इंडिया की तरह उनकी भाषा क्यों नहीं सीखते हैं, जैसे साउथ इंडिया वाले हिंदी बोलना सीखते हैं।''
अदनान सामी ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ''ठीक है, ऐसी स्थिति में आपको अपनी फिल्मों को हिंदी में डब नहीं करना चाहिए। जिसकी वजह से उनकी फिल्में बड़ी हिट होती है। इन्हें क्षेत्रीय भाषा में ही रखें !! जबकि हर भाषा कीमती है और सभी प्यार और सम्मान के योग्य है, आपको इस हास्यास्पद बकवास को रोकने और बहुसंख्यकों को स्वीकार करने की आवश्यकता है।"

'मेरा मुद्दा कभी भी भाषा को लेकर नहीं रहा...'
अदनान सामी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''मेरा मुद्दा कभी भी भाषा को लेकर नहीं रहा है। मेरा मुद्दा बहुत सरल रहा है ... सभी भाषाएं, चाहे उनकी उत्पत्ति और बोली कुछ भी हो, आखिरकर, हम सब एक भारतीय हैं और उसके बाद कुछ और हैं। बस इतना ही! मैंने सभी भाषाओं के लिए समान दिखाया है और सम्मान के साथ क्षेत्रीय भाषाओं में असंख्य गीत गाए हैं।''












Click it and Unblock the Notifications