Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अदनान सामी की वायरल हुई लेटेस्ट तस्वीरें, ये नया लुक देख पहचान नहीं पाएंगे आप

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनके लुक को लेकर काफी शॉक हैं।

मुंबई, 25 जून: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अदनान सामी का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के बाद फैंस का यकीन कर पाना काफी मुश्किल है। भले ही अदनान की उम्र 50 साल की है लेकिन इन तस्वीरों वह काफी यंग लग रहे हैं। बता दें कि, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

अदनान सामी का नया लुक

अदनान सामी का नया लुक

बॉलीवुड के मशहूर गायक अदनान सामी हमेशा से ही अपनी बेहतरीन गायकी के साथ अपने वजन को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। बता दें कि, एक ऐसा भी वक्त था जब अदनान सामी का वजन 230 किलो था। लेकिन, बीते कुछ सालों से जो उनमें बदलाव आया है वह देखने लायक है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन के अलावा उनका डैशिंग लुक फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।

अदनान सामी के लुक से नहीं हटेंगी नजरें

बता दें कि, अदनान सामी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में गोल-मटोल वाले अदनान सामी का लुक देखकर यकीन करना बेहद मुश्किल होगा। ये तस्वीरें उनके मालदीव वैकेशन की हैं जो कि उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों में अदनान सामी काफी यंग नजर आ रहे हैं। वह पहले के मुताबिक काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं।

अदनान ने शेयर की सेल्फी

अदनान ने शेयर की सेल्फी

बता दें कि, अदनान सामी इन दिनों मालदीव में अपने परिवार के साथ वैकेशन मना रहे हैं। उन्होंने एक अपनी सेल्फी शेयर की है। जिसमें उन्होंने क टी-शर्ट, एव‍िएटर सनग्लासेज, ट्र‍िम्ड लुक कैर समंदर के किनारे एक तस्वीर क्लिक की है। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

परिवार के साथ मना रहे वैकेशन

इसके अलावा अदनान ने एक फैमिली तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें उनके साथ उनकी वाइफ रोया सामी खान और बेटी मदीना भी नजर आ रही हैं। इन फोटोज में से एक में अदनान ब्लैक कलर की टीशर्ट और चश्मा पहने दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस काफी सरप्राइज हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कभी इतना था अदनान सामी का वजन

कभी इतना था अदनान सामी का वजन

आपको बता दें कि, अदनान सामी का एक समय पर 230 किलो वजन था। उस दौरान उन्हें डॉक्टरों ने वजन कम करने की सलाह दी। जिसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और लगभग 11 महीने के अंदर उन्होंने 165 किलो अपना वजन कम किया। जिसके बाद से वह लगातार अब अपनी गायकी के साथ-साथ अपनी हेल्थ पर काफी फोकस करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+