इंस्टाग्राम को अदनान सामी ने कहा 'अलविदा', डिलीट कर दिए सारे पोस्ट, आखिर क्या हो गई बात
अपने वजन को कम करने को लेकर चर्चा में रहे अदनान सामी के एक पोस्ट 'अलविदा' को छोड़कर इंस्टाग्राम के सारे पोस्ट फिलहाल डिलीट हो चुके हैं।
मुंबई,

अदनान ने लिखा- अलविदा
आपको बता दें कि सिंगर अदनान सामी ने अचानक ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। अब उनके इंस्टाग्राम पेज पर केवल एक पोस्ट ही दिखाई दे रहा है जिसमें वीडियो पर अलविदा लिखा हुआ है। जहां कई लोग इसे अदनान के अगले ट्रैक प्रमोशन की स्ट्रैटिजी बता रहे हैं वहीं कई फैन्स इस बात से परेशान हैं कि उन्हें आखिर क्या हो गया है। 'लिफ्ट करा दे', 'भीगी-भीगी रातों में' जैसे हिट गाने देने वाले अदनान की इस हरकत से लोग परेशान हो रहे हैं।
फैंस कर रहे अदनान सामी से सवाल
लोग सोशल मीडिया पर अदनान सामी से कई तरह के सवाल कर रहे हैं- अलविदा किसके, हम तो आपको यहीं देखकर खुश होते हैं। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने अदनाना सामी से पूछा है- सर, क्या हुआ? इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा है- कभी अलविदा न कहना अदनान भाई।

ट्विटर पर उनके सारे पोस्ट मौजूद हैं
खबर है कि अदनान सामी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भले ही डिलीट दिख रहे हैं लेकिन ट्विटर पर उनके सारे पोस्ट मौजूद हैं। पिछले दिनों वह अपने स्लिम लुक को लेकर काफी चर्चा में थे। बताया जा रहा था कि अदनान सामी ने करीब 16 महीने में अपना 145 किलो वजन घटा लिया था।

वजन घटाकर 75 किलो कर लिया
आपको बता दें कि कुछ साल पहले अदनान सामी 220 किलो के हुआ करते थे लेकिन वर्कआउट और ढेर सारी मेहनत करने के बाद उन्होंने अपना वजन बहुत कम कर लिया था। वजन कम करने के बाद उन्हें देखकर हर कोई हैरान हो रहा था। जानकारी के अनुसार उन्होंने अपना वजन घटाकर 75 किलो कर लिया था।

फैट की वजह से हो रही थी परेशानी
साल 2005 में भी अदनान सामी कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गए थे और जब लौटे तो उनके स्लिम लुक को देखकर हर कोई हैरान था। तब उन्हें सर्जरी की मदद लेनी पड़ी थी क्योंकि फैट की वजह से उन्हें सांस लेने परेशानी होने लगी थी। मोटापे की वजह से उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगी थीं।












Click it and Unblock the Notifications