Adnan Sami की मां का 77 साल की उम्र में हुआ निधन, पोस्ट शेयर कर सिंगर हुए इमोशनल

Adnan Sami Mother Death: बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी की मां नौरीन सामी खान का निधन हो गया। खुद सिंगर ने सोमवार की सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट ये दुखद खबर साझा की। हालांकि उनका निधन कैसे हुआ इसकी असल वजह अब तक सामने नहीं आई है।

अदनान सामी ने सोमवार सुबह जानकारी दी है कि, उनकी माँ नौरीन सामी खान का 7 अक्टूबर को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गायक ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी माँ की एक तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट लिखा।

Adnan Sami

अदनान सामी ने पोस्ट कर लिखा, 'बहुत दुख के साथ मैं अपनी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की खबर आप सभी को दे रहा हूं... हम काफी गहरे दुख में हैं। इस खबर को सुनने के बाद से हम सभी लोगों को बड़ा झटका लगा है। वह एक अविश्वसनीय महिला थीं, जिन्होंने हर व्यक्ति के साथ बड़े मान-सम्मान से बात की, उनके साथ प्यार और खुशी से रहीं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। कृपया उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस में आशीर्वाद दे...आमीन।'

अदनान सामी का ये पोस्ट सामने के बाद फैंस सिंगर के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने लगे। एक यूजर ने कहा- 'शांति से आराम करें। भगवान आपको इस दुख की घड़ी में उबरने की शक्ति दें।' अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी मां के लिए दुआ करते हैं कि वह जहां भी हों खुश रहें।'

बता दें कि, अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन में हुआ और उनका पालन पोषण वहीं हुआ। उनके पिता अरशद सामी खान एक पश्तून थे जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान से थे, जबकि उनकी माँ का जन्म जम्मू में हुआ था। वहीं सिंगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आने वाली म्यूजिकल हॉरर फिल्म 'कसूर' में एक रोमांटिक ट्रैक को अपनी आवाज देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+