अदनान शेख की पत्नी ने बदल लिया धर्म? रिद्धि जाधव से बन गईं आयशा? बहन इफत ने किया शॉकिंग खुलासा
Adnaan Shaikh Wife: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुके सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अदनान शेख ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा से निकाह किया है। इस निकाह से बाद से ही अदनान शेख सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी दुल्हन आयशा के बारे में भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।
'आयशा ने मुंह पर मास्क लगा रखा था'
इस निकाह के दौरान अदनान शेख की पत्नी आयशा ने इस जश्न में शामिल हुए सभी से ये अपील की थी कि वो उनकी कोई भी तस्वीर न खींचे, क्योंकि वो चाहती हैं कि उनकी खूबसूरती सिर्फ उनके शौहर अदनान के लिए ही हो। वहीं रिसेप्शन के दौरान मीडिया के सामने भी आयशा ने मुंह पर मास्क लगा रखा था।

'अदनान की पत्नी का असली नाम रिद्धि जाधव है'
मुंह पर मास्क और सिर पर हिजाब पहनकर ही आयशा ने फोटो के लिए पोज दिया था। लेकिन अब अदनान शेख की बहन इफत शेख ने अपने हिजाबन नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उनके भाई अदनान की पत्नी का असली नाम रिद्धि जाधव है।
अदनान ने बहन इफत के साथ की थी मारपीट
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इफत ने अपने भाई अदनान शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपने भाई पर आरोप लगाया था कि अदनान ने उनके साथ मारपीट की है, अब उन्होंने इस मारपीट की वजह बताई है। उन्होंने कहा है कि अदनान ने उन्हें इसलिए मारा था क्योंकि उन्होंने उनकी पत्नी आयशा की तस्वीरें वायरल सोशल मीडिया पर कर दी थीं।
'रिद्धि ने धर्म परिवर्तन कर लिया है'
अब इफत ने अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई फोटोज शेयर की हैं। इस फोटोज में से एक तस्वीर में परिवार नजर आ रहा है और इस फोटो पर लिखा गया है कि रश्मि जाधव की बेटी और रितेश जाधव की बहन। इस फोटो में रिद्धि यानी आयशा भी नजर आ रही हैं। अदनान की बहन ने आयशा यानी रिद्धि जाधव को लेकर दावा किया है कि रिद्धि ने धर्म परिवर्तन किया और फिर वो रिद्धि से आयशा बन गई हैं।
'रिद्धि के घरवालों ने घर से निकाल दिया'
इफत ने बताया है कि रिद्धि के घरवालों को अदनान के साथ उनका ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। इसलिए उन्होंने रिद्धि को घर से बाहर निकाल दिया। पिछले एक साल से रिद्धि अदनान के साथ लिव इन में रह रही हैं। इफत शेख ही नहीं बल्कि मीडिया पोर्टल टेली ग्लैम ने भी अदनाम और आयशा (रिद्धि) के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
नवंबर 2023 में ही हो चुकी है रिद्धि और अदनान की शादी
इफत ने दावा किया है कि अदनान और उनकी पत्नी रिद्धि लगभग एक साल पहले यानी नवंबर 2023 में ही शादी कर चुके हैं। शादी के बाद दोनों आयशा का जन्मदिन सेलिब्रेट करने दुबई भी गए थे। हालांकि अदनान के उमराह के बाद उन्होंने सितंबर में आयशा से फिर से शादी की।












Click it and Unblock the Notifications