Barbie देखने पहुंचे थे आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे, फैन के साथ खींची फोटो और फिर जो हुआ....
Ananya Panday and Aditya Roy Kapur: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर तरफ इन दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही है। आदित्या रॉय कपूर और अनन्या पांडे को हाल ही में यूरोप वेकेशन पर देखा गया था जहां दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे। यूरोप वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब आदित्य और अनन्या का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक साथ थिएटर में नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' देखने के लिए थिएटर में पहुंचे थे। इसी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों एक्टर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

'बार्बी' देखने पहुंचे आदित्या रॉय कपूर-अनन्या पांडे
हाल ही में किसी शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक फीमेल फैन आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के साथ थिएटर से सेल्फी लेती नजर आ रही है। वीडियो में वह लड़की पिंक ड्रेस में दिखाई दे रही है। वहीं फिल्म 'बार्बी' देखने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये सभी लोग जियो वर्ल्ड ड्राइव मुंबई में मौजूद हैं।
फैन के साथ खींची फोटो और हुए वायरल
इस फैन ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के साथ मेरा शानदार फैन गर्ल मोमेंट रहा, फिल्म 'बार्बी' देखने के दौरान। वहीं इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस पोस्ट पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या शानदार बॉयफ्रेंड हैं आदित्य, वो अनन्या के साथ 'बार्बी' देखने गए। वहीं एक यूजर ने लिखा है- आदित्य अपनी अनन्या को 'बार्बी' दिखाने के लिए लेकर गए, कितना क्यूट है ये मोमेंट।
आदित्य और अनन्या की डेटिंग की चर्चा
आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की चर्चा दिवाली 2022 से ही होने लगी थी। दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की दिवाली पार्टी में दोनों एकसाथ नजर आए थे। पार्टी में दोनों ने एंट्री भी एकसाथ ही की थी। इसके बाद हाल ही में इस कपल को यूरोप वकेशन पर भी देखा गया था जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications