Aditi Rao Hydrari ने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से गुपचुप रचाई शादी! इस मंदिर को कपल ने चुना वेडिंग डेस्टिनेशन

Aditi Rao Hydrari And Sidharth Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के बाद अब एक और बॉलीवुड कपल की गुपचुप शादी करने की खबर सामने आ रही है। जी हां लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने शादी कर ली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने तेलंगाना के श्री रंगानायकस्वामी मंदिर में शादी रचाई है। जिसमें कपल के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कपल ने 27 मार्च को शादी की है।

Aditi Rao Hydari

अदिति राव और सिद्धार्थ काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। बीते कुछ समय से दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में थीं। अब बताया जा रहा है कि कपल को सीक्रेट वेडिंग का फैसला जल्दबाजी में लेना पड़ा है।

खबरों की मानें तो अभिनेत्री अदिति और सिद्धार्थ ने अपनी शादी ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों से की है। उनकी शादी के लिए तमिलनाडु के पुजारियों को बुलाया गया था। कहा जा रहा है कि जिस मंदिर में कपल की शादी हुई है उससे अदिति का गहरा कनेक्शन है। हालांकि अब तक कपल की तरफ से शादी की खबरों पर मुहर नहीं लगी है लेकिन फैंस तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अदिति और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात साल 2021 में आई तेलुगू तमिल फिल्म 'महा समुद्रम' के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इतना ही नहीं कपल को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। हालांकि ये कपल हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करता है। यही वजह है कि दोनों ने बेहद सादगी से शादी की।

बता दें कि अदिति की ये दूसरी शादी होगी। उन्होंने इससे पहले साल 2009 में सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। वहीं सिद्धार्थ ने भी इससे पहले साल 2003 में पहली शादी की थी। लेकिन उनका भी ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+