Aditi Siddharth Age Gap:दूसरी पत्नी अदिति राव हैदरी से कितने बड़े हैं सिद्धार्थ? उम्र में है इतना ज्यादा फासला

Aditi-Siddharth Age Gap: साउथ एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अदिति और सिद्धार्थ ने तेलंगाना के श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी रचाई है।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। तेलुगु फिल्म 'महा समुद्रम' से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। कपल को कई बार एकसाथ स्पॉट किया गया। जिससे उनके रिश्ते को हवा मिली।

aditi rao hydari

लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अब हमेशा के लिए एक दूजे के हो चुके हैं। इस नए नवेले जोड़े को लोग सोशल मीडिया पर खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि आखिर कपल के बीच कितना एज गैप है।

बता दें कि, अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में हुआ था। इस हिसाब से एक्ट्रेस की उम्र फिलहाल 37 साल की है। वहीं अगर बात करें सिद्धार्थ की तो उनका 17 अप्रैल 1979 को चेन्नई में जन्म हुआ था। ऐसे में वर्तमान में एक्टर की उम्र 44 साल की है। इस हिसाब से अदिति और सिद्धार्थ के बीच 7 साल का अंतर है।

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी दोनों की ये दूसरी शादी है। एक्टर से पहले अदिति की शादी सत्यदीप मिश्रा से हुई थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और चार साल बाद ही तलाक हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था। वहीं बात करें सिद्धार्थ की तो उनकी शादी मेघना नरायण से हुई थी। लेकिन साल 2007 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद सिद्धार्थ का नाम सामंथा रुथ प्रभु के साथ भी जुड़ा हालांकि ये रिश्ता भी नहीं टिक पाया।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को सोशल मीडिया पर सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरे सूरज हो, मेरे चंदा और मेरे सभी सितारे हो, हमेशा पिक्सी सोलमेट बने रहो, हंसी के लिए, कभी बड़े न होने के लिए, शाश्वत प्रेम, प्रकाश और जादू के लिए।' कपल की शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+