Adipurush ट्रेलर लॉन्च में कृति सेनन को नहीं मिली बैठने की जगह, फिर एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम, हो रही तारीफ

फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की सादगी देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Kriti Sanon

Adipurush Trailer Launch Event: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद 9 मई को रिलीज हो चुका है। फैंस द्वारा प्रभास भगवान राम और कृति सेनन मां सीता के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कृति सेनन को नहीं मिली बैठने की जगह
बीते दिन फिल्म का ट्रेलर लॉन्च था, जहां सभी स्टार कास्ट ने अपने-अपने अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान कृति सेनन ने ट्रेडिशनल लुक से फैंस का दिल जीता। लेकिन इससे ज्यादा एक्ट्रेस ने लॉन्च इवेंट में कुछ ऐसा किया जिसके बाद अब हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है।

फिर एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम
दरअसल, फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान फ्रंट सीट में सभी को सीट मिल जाती है। वहीं जब कृति सेनन की बैठने की बारी आती है तो उनके लिए कोई सोफा खाली नहीं होता। अब बैठने की जगह नहीं मिलने की वजह से एक्ट्रेस बिना कुछ सोचे समझे तुरंत जमीन पर बैठ गईं। लेकिन, एक्ट्रेस को जमीन पर बैठा देख मौजूदा लोग उठ जाते हैं और एक्ट्रेस को सीट ऑफर करते हैं और फिर एक्ट्रेस चेयर पर बैठ जाती हैं।

फैंस कर रहे जमकर तारीफ
खैर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें 'डाउन टू अर्थ' बताया। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, "ये है भारतीय संस्कृति साड़ी में कितनी सुन्दर लग रही'। तो वही तीसरे यूजर ने लिखा, 'इनकी सादगी बहुत पसंद है'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'कितना दिखावा करती है ये?'

रिलीज हुआ आदिपुरुष का ट्रेलर
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष में कृति सेनन मां सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं प्रभास भगवान राम के अवतार में दिखेंगे। वहीं, फिल्म में सैफ अली खान 'रावण' का रोल प्ले करेंगे। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+