'भगवान हनुमान बहरे थे क्या?', आदिपुरुष विवाद के बाद ओम राउत का वायरल हुआ पुराना ट्वीट, भड़के फैस
फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने के बाद भी विवादों में हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने भगवान हनुमान पर टिप्पणी की थी।
Om Raut Old Tweet: ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' टीजर रिलीज होने के बाद से विवादों में है। अब फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
ओम राउत का पुराना ट्वीट वायरल
डायरेक्टर ओम राउत का 'हनुमान जी' को लेकर एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो कि विवादों की वजह से बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। लेकिन अब फैंस उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर ओम राउत को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

"क्या भगवान हनुमान बहरे थे?"
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, ओम राउत ने जो ट्वीट किया है वो साल 2015 का है। उन्होंने हनुमान जयंती के मौके पर ट्वीट कर लिखा था, "क्या भगवान हनुमान बहरे थे? मेरे भवन के आसपास के लोग ऐसा सोचते हैं. खास तौर पर हनुमान जयंती पर जब लोग इतना जोर-जोर से म्यूजिक बजा रहे हैं। लगता है हमारी बिल्डिंग वालों को ऐसा ही लगता है"।
Only in India you can call our god 'Behra' (Deaf) and get away with it.
Goong to file an FIR against @omraut , who will come with me? #AdipurushDisaster pic.twitter.com/02ct959E2v
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) June 17, 2023
यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी
अब सोशल मीडिया पर ओम राउत के इस ट्वीट को लेकर फैंस खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ''हिंदू देवताओं पर ऐसे विचार रखने वाले लोगों से हम रामायण पर एक अच्छी फिल्म बनाने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "केवल भारत में ही आप हमारे भगवान को 'बेहरा' (बहरा) कह सकते हैं और इससे बच सकते हैं।"
थिएटर में हनुमान जी के लिए की जाए सीट रिजर्व
बता दें कि, फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने से पहले ओम राउत ने अपनी पूरी टीम की तरफ से सिनेमाघरों के मालिकों से अनुरोध किया था कि थिएटर में जब भी उनकी फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग हो तो भगवान हनुमान के लिए एक सीट खाली छोड़ दी जाए। हालांकि उनकी इस गुहार को थिएटर के मालिकों ने पूरा किया।
फिल्म आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म रिलीज होने से पहले फैंस में जबरदस्त क्रेज था। जिसकी वजह से एडवांस बुकिंग से फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। लेकिन रिलीज होने के बाद फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतरी। लेकिन तमाम विवादों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।












Click it and Unblock the Notifications