Adipurush Row: Arun Govil ने बताया हनुमान जी के लिए क्यों रखी गई थी सीट रिजर्व? बोले- ' मेकर्स के दांवपेच थे'
आदिपुरुष के मेकर्स के खिलाफ एक बार फिर रामायण के 'राम' अरुण गोविल ने अपनी भड़ास निकाली। साथ ही उन्होंने बताया कि हर थिएटर में क्यों हनुमान की सीट रिजर्व रखी गई है।
Arun Govil On Adipurush: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर देशभर में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। फैंस हो या बॉलीवुड सेलेब्स सभी इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच रामायण के राम अरुण गोविल ने एक बार फिर फिल्म के मेकर्स और कलाकारों पर निशाना साधा है।
क्यों रखी गई हनुमान जी के लिए सीट खाली?
पिछले साल फिल्म आदिपुरुष की टीजर रिलीज हो चुका था। जिसके बाद दिखाए गए वीएफएक्स और सैफ अली खान के रावण लुक को लेकर खूब बवाल मचा था। विवाद को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। अब इस मामले में अरुण गोविल ने मेकर्स पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, मेकर्स को ये अच्छी तरह से पता था कि फिल्म रिलीज के बाद बड़ी संख्या में हंगामा मचेगा। इन्हीं सबसे बचने के लिए वह अलग-अलग तरह की रणनीति अपना रहे हैं।

अरुण गोविल ने खोला राज
अरुण गोविल ने कहा जब शुरूआत में टीजर जारी किया था तो उन्हें समझ आ गया था कि फिल्म को लेकर बवाल मचना तय है। इसके बाद से वह फिल्म रिलीज होने तक अलग-अलग तरकीब आजमाने लगे हैं। वह बीजेपी के मुख्यमंत्रियों से मिल रहे थे। यहां तक कि हर थिएटर में उन्होंने भगवान हनुमान के लिए सीट रिजर्व रखी थी।
सीट खाली रखना रणनीति थी
अरुण गोविल ने हनुमान सीट रिजर्व रखने पर कहा कि, "भगवान हनुमान के लिए सीट खाली रखना उनकी रणनीति थी। फिल्म रिलीज हो रही थी तो उन्हें पता था कि कुछ गलत होगा इसलिए उन्होंने खुद को बचाने की हर तरकीब अपनाई। उन्हें ये समझ नहीं आता है कि देवी-देवताओं को लेकर लोगों को मूर्ख बनाने की क्या जरूरत है।"
औंधे मुंह गिरी आदिपुरुष
बता दें कि आदिपुरुष में कृति सेनन, प्रभास और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की थी। लेकिन, रिलीज के दूसरे दिन से कमाई में गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म हफ्ते भर में ही कुल 250 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई।












Click it and Unblock the Notifications