Adipurush Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'आदिपुरुष' की रिकॉर्डतोड़ कमाई, पहले ही दिन किया ये कमाल

Adipurush Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस डे 1 कलेक्शन: लंबे इंतजार के बाद प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' गत 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की है। शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म के हिंदी संस्करण ने पहले दिन लगभग 38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है जबकि बाकी भाषों को मिलाकर इस फिल्म ने करीब 90 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। कोरोना महामारी के बाद शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ 2' के बाद प्राभस की 'आदिपुरुष' ही तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी है।

आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास राघव के रूप में, कृति सेनन जानकी के रूप में और सैफ अली खान रावण के रूप में नजर आए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं जिनकी आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को नेशनल अवॉर्ड मिला था।

adipurush

फिल्म 'आदिपुरुष' की ओपनिंग डे की कमाई
बॉक्सऑफिसइंडिया.कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'आदिपुरुष' ने हिंदी बेल्ट और दक्षिण भारत के तेलुगू संस्करण में सबसे ज्यादा कमाई की है। रिपोर्ट के अनुसार 'आदिपुरुष' ने भारत में अपने ओपनिंड डे पर लगभग 110 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं अभी भी इसके अंतिम विदेशी नंबर आने बाकी हैं लेकिन फिल्म के लिए दुनिया भर में पहले दिन करीब 150 करोड़ रुपए की कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन फिल्मों को दी पछाड़
आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' के हिंदी संस्करण ने ओपनिंग डे पर इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी 'पठान' से कम है जिसने पहले दिन 57 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं साउथ के सुरस्टार यश की 'केजीएफ 2' (हिंदी संस्करण) ने भारत में ओपनिंग डे पर 54 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। हालांकि आदिपुरुष ने रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 36 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+