'आदिल ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है और राखी को तो....', भाई राकेश ने मां के श्राद्ध पर कही ये सच्चाई

Rakesh Sawant Video: राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने आज मां के श्राद्ध कार्यक्रम के बाद पैपराजी से बात करते हुए आदिल की सच्चाई कैमरे पर लोगों का बताई है।

Rakhi Sawant

Rakesh Sawant Video: राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी इस समय मुसीबतों में घिरी हुई है। दोनों की शादी अब टूटने की कगार पर आ गई है। राखी सावंत के अनुसार उनके पति आदिल खान का किसी तनु नाम की लड़की के साथ चक्कर चल रहा है। साथ ही आदिल पत्नी राखी के गहने और लाखों रुपए लेकर उन्हें छोड़कर तनु के साथ रहने के लिए चले गए हैं। वहीं राखी सावंत के भाई राकेश सावंत और दोस्त वाहिद खान ने राखी के साथ हुई मारपीट के सबूत और मेडिकल रिपोर्ट्स कैमरे पर दिखाए हैं, जो इस बात का सबूत देते हैं कि आदिल उन पर बहुत अत्याचार करते थे। अब एक लेटेस्ट वीडियो में राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने अपनी बहन का दर्द लोगों के सामने शेयर किया है और आदिल की पोल-पट्टी खोली है। राकेश सावंत ने आज मां के श्राद्ध कार्यक्रम के बाद पैपराजी से बात करते हुए आदिल की सच्चाई कैमरे पर लोगों का बताई है।

आदिल को भेजा न्यायिक हिरासत में

आपको बता दें कि राखी सावंत इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी परेशान चल रही हैं। गत 7 फरवरी को आदिल खान को राखी सावंत के घर से ओशिवारा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद राखी ने खुद बताया था कि आदिल उन्हें मारने आया था जिसके बाद वह काफी डर गई थीं और उन्होंने खुद आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं आज आदिल को पुलिस ने अंधेरी कोर्ट में पेश किया था जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

राकेश सावंत ने किया मां का श्राद्ध

वहीं आज मुंबई में ही राखी सावंत की मां जया भेड़ा की तेरहवीं थी। राखी के भाई राकेश ने मां का श्राद्ध किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा भी की। इसके बाद राकेश ने खुद पैपराजी से बात की और कैमरे पर आदिल की सच्चाई बताई। राकेश ने अपनी बहन राखी का दर्द बयां करते हुए कहा- आदिल मेरी बहन पर तो अत्याचार किया ही है लेकिन उसन कई और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। राकेश ने आगे कहा- आदिल पहले से शादीशुदा था। उसने लड़कियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है।

वीडियो में बयां किया बहन राखी का दर्द

राकेश सावंत ने वीडियो में कहा है- आदिल ने जिन लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है उन सभी ने राखी को फोन किया है और अपना दर्द बांटा है। आदिल हमें फोन करके धमकाता था। उसने हमें मारने तक की कोशिश की है। वह एक धोखेबाज है। उसके खिलाफ पहले ही कई केस हैं। पैसे और गाड़ी चोरी से लेकर बहुत कुछ। अब ये सब बाहर आ रहा है।

भाई राकेश ने खोली आदिल की पोल

राकेश सावंत का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राकेश ने कहा है- राखी को अब आदिल की सच्चाई पता चल गई है। वह एक बहुत ही हिम्मत वाली लड़की है। मीडिया के सामने भी आदिल की सच्चाई आ गई है। लोगों को आदिल कैसा इंसान है ये पता चल चुका है। अब राखी दिल खोलकर उससे लड़ाई करेगी। चोर है आदिल और धोखेबाज भी है। राखी से अब दूसरी लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी।

आदिल अपनी पत्नी राखी के साथ करता था मारपीट

राखी सावंत के भाई राकेश सावंत और दोस्त वाहिद खान ने राखी के साथ हुई मारपीट के सबूत और मेडिकल रिपोर्ट्स कैमरे पर दिखाए हैं, जो इस बात का सबूत देते हैं कि आदिल उन पर बहुत अत्याचार करते थे। इसके अलावा एक वीडियो में राखी के भाई और दोस्त ने राखी के साथ हुए इस दुर्व्यवहार पर खुलकर बात भी की। इस वीडियो में राखी के दोस्त वाहिद खान कह रहे हैं- हर किसी के जहन में है कि क्या आदिल राखी को मारा करता था? अब मैं आप लोगों के सामने ऐसा फोटोग्राफ रखने वाला हूं और एक मेडिकल रिपोर्ट रखने वाला हूं जिससे ये बात साबित हो जाएगी कि आदिल किस कदर से राखी के साथ मारपीट करता था।

दोस्त ने मोबाइल पर दिखाई राखी की चोट

इसके बाद वाहिद खान अपनी दोस्त राखी के हाथ की चोट को मोबाइल के जरिए सबको दिखाते हैं। वह कहते हैं- इसे देखकर आपको पता लगेगा कि कितनी बुरी तरह से आदिल एक महिला के साथ पेश आता था। ऐसा कोई नॉर्मल आदमी नहीं कर सकता है। ये कोई एबनॉर्मल ही हो सकता है। मैंने जब फोटो देखी तो हैरान रह गया। ये तो शुरुआत है, मामूली दिख रहा होगा। इसके बाद उन्होंने सीने पर लगी चोट की तस्वीर भी दिखाई। उन्होंने कहा- ये उस रात की बात है जब राखी की मां का निधन हुआ था और राखी को उसी रात उसने खूब मारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+