'मां के निधन पर खा रही थी बिरयानी', राखी सावंत के पति आदिल खान का संगीन आरोप, मां संग रिश्ते की खोली पोल
Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से गुपचुप शादी की थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही राखी ने आदिल पर धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा। अब 6 महीने बाद आदिल जेल से रिहा हो गए और वह एक-एककर राखी की पोल खोल रहे हैं।
आदिल खान दुर्रानी का बड़ा खुलासा
राखी सावंत के पति आदिल खान अब जेल से रिहा हो चुके हैं। जेल स बाहर आते ही उन्होंने एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। आदिल ने कहा कि, राखी सावंत प्रेग्नेंट नहीं हो सकती राखी का यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था। मैं उस समय उसके साथ ही था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राखी सावंत अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों को लूटती थीं।

राखी सावंत मां के इलाज के लिए लेती थी डोनेशन
राखी सावंत की मां जया का निधन 28 जनवरी 2023 को हुआ था। आदिल से अलग होने के बाद राखी ने आदिल पर समय पर इलाज न करने और उनके पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। अब आदिल खान दुर्रानी ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, वह अपनी मां के इलाज के नाम पर हर महीने एक-दो लाख रुपये का डोनेशन लेती थीं और वह लोगों के पैसे खा जाती थी। उनकी मां का पूरा ट्रीटमेंट सलमान खान के बींग ह्यूमन फाउंडेशन ने किया।
मैं के कैंसर के नाम पर लूटती थी लाइमलाइट
आदिल खान ने आगे कहा कि, 'राखी सावंत अपनी मां की मौत से अप्रभावित थी। जिस वक्त उनकी मां की मृत्यू हुई है उसी दौरान फिल्म पठान का रिव्यू हो रहा था जिस वजह से पूरा मीडिया वहां व्यस्त था। ऐसे में राखी मीडिया का इंतजार कर रही थी। मैं राखी को फोन करके पूछ रहा हूं कि तू, जा क्यों नहीं रही। राखी अपनी मां की बॉडी देखने नहीं जा रही क्योंकि मीडिया नहीं आई। वो फिर जाती है, मीडिया ट्रायल करती है रोना-धोना वगैरह करती है ताकि उसे लाइमलाइट मिल सके। इस दिन मुझे पता चला राखी इतनी गिरी हुई हो सकती है। मां के दिन भी वह 1 बजे बैठकर बिरयानी खा रही हैं। उसने अपनी मां की डेथ बॉडी भी नहीं देखी।'
आदिल खान ने राखी को बताया झूठा
आदिल खान दुर्रानी ने दावा किया कि राखी सावंत ने उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाया है। वह जल्द ही उनकी सारी पोल पट्टी मीडिया के सामने खोलेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि, राखी की वजह से इन छह महीने मेरे ऊपर बहुत कुछ बीती है। मेरे परिवार वालों ने भी काफी कुछ झेला है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि राखी जैसी औरतें होती हैं ना उनसे बात करना भी बहुत खतरनाक है।












Click it and Unblock the Notifications