राखी सावंत के मिसकैरेज की खबर को आदिल ने बताया झूठ, आखिर कौन सच्चा कौन झूठा?

राखी सावंत के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब उन्होंने बताया कि उनका मिस्कैरेज हुआ है। राखी ने कहा कि लोगों को लगा कि ये मजाक है और उन्होंने इस बात को सीरियसली नहीं लिया। अब आदिल ने इस खबर को फेक बताया है।

Rakhi Sawant Miscarriage

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हर समय अपने फैंस को हंसाती हुई नजर आती हैं। राखी लोगों को एंटरटेनमेंट की डोज देने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। लेकिन इन दिनों राखी अपनी फैमिली प्रॉब्लम्स को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2023 की शुरुआत राखी सावंत के लिए कुछ खास नहीं रही। आदिल से शादी कर राखी चर्चा में तो रहीं, लेकिन साथ ही अपनी मां की बीमारी के चलते भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अपनी मां की बीमारी के बाद राखी ने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका मिस्कैरेज हुआ था। अब आदिल दुर्रानी ने राखी के मिसकैरेज वाली खबर को फेक बताते हुए गुजारिश की है कि इस तरह की खबरें ना फैलाएं। ऐसे में फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं कि आखिर सच्चाई क्या है?

क्या वाकई हुआ था राखी का मिसकैरेज?

क्या वाकई हुआ था राखी का मिसकैरेज?

एक वक्त था, जब राखी सावंत मां बनने वाली थीं। लेकिन ये खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब उनका मिसकैरेज हो गया। ये बात राखी सावंत के फैंस को तब पता चली, जब हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद ये बात बताई। विरल भयानी संग बातचीत में राखी ने खुद कहा कि उन्होंने ये बात बिग बॉस मराठी में भी कही थी। राखी सावंत ने कहा कि सबको लगा कि ये एक मजाक है और किसी ने मेरी बात को सीरियसली नहीं लिया।

'आदिल ने कहा- ये झूठ है'

'आदिल ने कहा- ये झूठ है'

राखी सावंत के मिस्कैरेज की खबरों को पति आदिल दुर्रानी ने सिरे से खारिज किया है। आदिल ने इस खबर को फेक बताया है। आदिल ने सभी से गुजारिश की कि इस तरह की खबरों को ना फैलाया जाए।

राखी ने बताई चौंकाने वाली बात

राखी ने बताई चौंकाने वाली बात

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम के जरिये ये चौंकाने वाली बात फैंस को बताई है। अकसर राखी सावंत को मस्ती मजाक करते देखा जाता है ऐसे में लोग भी ये कयास लगाने लगते हैं कि उनकी जिंदगी में वाकई कभी कोई परेशानी आई ही नहीं। जब कभी राखी सावंत अपने बारे में कुछ कहती भी है तो उसे मजाक समझकर हल्के में लिया जाता है। ये बात राखी सावंत ने खुद कही है कि उनका मिस्कैरेज हुआ है।

बीमारियों से जूझ रही राखी की मां

बीमारियों से जूझ रही राखी की मां

राखी सावंत के फैंस के लिए ये बात काफी चौंकाने वाली है। क्योंकि अकसर एक्ट्रेस हंसती हंसाती ही दिखती हैं। ऐसे में ये कहना काफी मुश्किल होगा कि राखी ने वाकई इतने बुरे दिनों का सामना किया होगा। हाल ही में राखी सावंत को शादी के बाद काफी गुमसुम देखा गया तो लोग कयास लगाने लगे कि शादी के बाद राखी की जिंदगी कुछ सही नहीं चल रही है। ऐसे में मीडिया को बयान देते हुए राखी ने बताया कि उनके परेशान होने के पीछे की वजह उनकी मां की बीमारी है।

मदद को आगे आए मुकेश अंबानी

मदद को आगे आए मुकेश अंबानी

राखी सावंत ने कहा कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है। ऐसे में उनके इलाज का खर्चा भी बहुत ज्यादा है। राखी ने बताया कि उनकी मां बात भी नहीं कर रही है और अब तो वे किसी को पहचान भी नहीं पा रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुकेश अंबानी का वे शुक्रिया करना चाहती हैं क्योंकि वे उनकी मां के इलाज में मदद के लिए आगे आए हैं।

Recommended Video

    Rakhi Sawant शादी के बाद मां को लेकर परेशान , Mukesh Ambani ने की मदद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+