'पिता से बदला लेने के लिए किया फिल्मों से बाहर', Adhyayan Suman ने बताई काम ना मिलने की वजह

अध्ययन सुमन ने दावा किया कि उन्हें अब तक कई फिल्मों से बाहर किया जा चुका है। जिसकी वजह खुद उनके पिता शेखर सुमन हैं।

Adhyayan Suman

Adhyayan Suman: बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने साल 2018 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने अब तक दो फिल्मों 'हाल ए दिल' और 'राज द मिस्ट्री' में काम किया जिसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। लेकिन वह लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए।

अध्ययन सुमन का बड़ा खुलासा
अब अध्ययन सुमन ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि, अब तक उन्हें कई फिल्मों से बाहर किया गया है। जिसकी वजह खुद उनके पिता शेखर सुमन हैं। एक्टर ने कहा कि, पिता शेखर सुमन ने अपने बेहतरीन चैट शो मूवर्स एंड शेकर्स में कई ऐसी बातें कही थीं जिसका लोगों का बुरा लगा।

पिता की वजह से हुए फिल्मों से बाहर
अध्ययन ने बताया कि, इस शो की वजह से इंडस्ट्री के लोगों ने मुझसे और मेरे पिता से बदला ले रहे हैं। मेरे पिता के शो मूवर्स एंड शेकर्स की वजह से मुझे ज्यादा फिल्में नहीं मिलीं। हालांकि, उन्हें हर एपिसोड के लिए एक स्क्रिप्ट दी जाती थी। लेकिन कुछ लोग ऐसे थे, जिन्हें शेखर सुमन की हर बात का बुरा लगा।

कई प्रोजेक्ट से किया गया था बाहर
अध्ययन ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि, उन्होंने ना तो किसी का नाम लिया और ना ही किसी पर हमला कर उसे ठेस पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने सिर्फ अपना काम किया, लेकिन लोगों ने इसे इतना पर्सनली लिया और सोचा इसके बेटे से अब बदला लेंगे।

Adhyayan Suman

अध्ययन के बारे में कही गलत बातें
अध्ययन सुमन ने बिना नाम लिए एक प्रोड्यूसर का भी जिक्र किया जिन्होंने उन्हें कास्ट करने के लिए दूसरे प्रोड्यूसर को कॉल किया और उन्होंने एक्टर के खिलाफ कुछ बातें कहीं। एक्टर ने कहा, 'एक प्रोड्यूसर थे, जिन्होंने मेरे सामने दूसरे प्रोड्यूसर को फोन किया और कहा कि हम अध्ययन को कास्ट करने की सोच रहे हैं और उधर से कहा गया कि इसको मत लो। वह पंक्चुअल नहीं है, वह ड्रग्स भी करता है'।

Recommended Video

    Bigg Boss 16: Sekhar Suman ने Ankit Gupta को बताया स्कूल का Discipline Student | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+