कंगना रनौत से आगे नहीं बढ़ पाए EX बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन? ब्रेकअप के सवाल पर बोले- 'अब मैं शादी करूंगा'
Adhyayan Suman On Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्टर अध्ययन सुमन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर चर्चा में है। इस वेब सीरीज से एक्टर लंबे समय बाद एक्टिंग में कमबैक करने वाले हैं। खास बात ये है कि इस सीरीज में उनके पिता शेखर सुमन भी नजर आएंगे। अब बाप-बेटे की इस जोड़ी को एकसाथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
अध्ययन सुमन इस वेब सीरीज का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने पुराने रिश्ते पर बात की। उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कंगना रनौत का बिना नाम लिए काफी कुछ कहा। साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि वह अगले दो सालों में शादी कर लेंगे।

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत का बिना नाम लिए कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि, मैं उस चैप्टर को कबका क्लोज कर चुका हूं और अपने अतीत को भुलाकर मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं। वहीं अब दोनों ही अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं।
अध्ययन ने कहा कि, "मैं उस शख्स के बारे में चर्चा या बात नहीं करना चाहता, जिसका आप जिक्र कर रहे हैं क्योंकि मैं अतीत को भूल गया हूं। लेकिन आप पूछ रहे हैं तो मैं आपको जवाब दे देता हूं, लेकिन मैं इसे खत्म कर चुका हूं। जिंदगी बहुत आगे बढ़ चुकी है। यह बात तब की है, जब मैं 20 साल का था और अब मैं 36 साल का हूं।"
अध्ययन सुमने बात करते हुए आगे कहा कि, 'अब पुरानी बातों को पकड़कर बैठ जाना बेवकूफी होगी। वो किस्सा खत्म हो चुका है, वो अब जिंदगी का इतिहास पूरा खत्म हो गया है। इसलिए अब उनके बारे में बात करना बेकार ही है। आप आगे बढ़ते हैं, लोग आगे बढ़ते हैं और दुनिया आगे बढ़ती है।'
अध्ययन ने आगे अपनी शादी के प्लान पर बात की और कहा कि, 'मैं अब 36 का हूं। मुझे लग रहा है कि जिंदगी एक ट्रैक पर आनी शुरू हो चुकी है। अगले दो सालों में मैं शायद शादी कर लूंगा।' बता दें कि, फिल्म फिल्म 'राज- द मिस्ट्री कॉन्टिन्यूस' के सेट पर कंगना रनौत और अध्ययन की मुलाकात हुई थी और फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हालांकि इस रिश्ते का अंत अच्छा नहीं था। दोनों ने ब्रेकअप के बाद एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications