दो साल के लंबे इंतजार के बाद ‘द केरला स्टोरी’ का होगा टीवी प्रीमियर, इस दिन घर बैठे देख सकेंगे फिल्म
साल 2023 में रिलीज हुई अदा शर्मा की फिल्म द केरला स्टोरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। क्योंकि हाल ही में इस फिल्म को दो कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज़ होते ही इसने देशभर में चर्चा और तारीफ़ बटोरी थी।
अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी हो और घर बैठे देखना चाहते हैं। ऐसे में ये खबर आपके लिए ही है। जी हां, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शक इस फिल्म का आनंद घर बैठे ले सकेंगे। क्योंकि द केरला स्टोरी का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर शुक्रवार, 15 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा।

द केरला स्टोरी एक दमदार ड्रामा है, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है और भारत में बढ़ते कट्टरपंथ के गंभीर मुद्दे को दिखाती है। फिल्म में केरल की कुछ लड़कियों की कहानी है, जिन्हें गलत सोच की तरफ फंसाया जाता है, और यह उनके परिवार और समाज पर पड़ने वाले भावनात्मक और सामाजिक असर को दिखाती है।
इस फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी, सोनिया बलानी और अन्य कलाकार हैं, जिन्होंने शानदार अभिनय किया है। अपनी बेबाक कहानी और असरदार प्रस्तुति के चलते यह फिल्म पूरे देश में चर्चा का बड़ा विषय बनी।
विपुल अमृतलाल शाह अपनी कंपनी सनशाइन पिक्चर्स के तहत रोमांचक फिल्मों की नई लिस्ट लेकर आ रहे हैं, जिससे उनकी बेबाक और अलग तरह की कहानियां बनाने की पहचान और भी मजबूत होगी। उनकी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली आने वाली फिल्मों में से एक है गवर्नर, जो मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ एक दमदार पॉलिटिकल थ्रिलर है।
एक और खास प्रोजेक्ट है हिसाब, जो शाह खुद डायरेक्ट कर रहे हैं। यह तेज़-तर्रार हीस्ट कहानी है, जिसमें जयदीप अहलावत और शेफाली शाह ने बेहतरीन अभिनय किया है। आशिन ए. शाह के साथ मिलकर बनाई जा रही ये दोनों फिल्में दमदार कहानी, दिलचस्प किरदार और नए अंदाज़ की पेशकश करेंगी, जो शाह के बदलते और बढ़ते फिल्मी विजन को दिखाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications