इस गंभीर बीमारी का शिकार हुईं अदा शर्मा, 48 दिनों तक होती रही ब्लीडिंग, बस्तर में रोल की वजह से हुई ऐसी हालत
Adah Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्म द केरल स्टोरी के बाद हाल ही में वह फिल्म 'बस्तर' में नजर आई थीं। लेकिन शूटिंग के दौरान वह ऐसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गईं जिसकी वजह से 48 दिनों तक उन्हें ब्लीडिंग होती रही।
हाल ही में अदा शर्मा ने बताया कि फिल्म 'बस्तर' की शूटिंग के दौरान उनके पीरियड 48 दिनों तक चले थे। वह फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से एंडोमेट्रियोसिस नाम की गंभीर बीमारी का शिकार हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि इसकी वजह से उन्हें शूटिंग के दौरान किन परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अदा शर्मा ने कहा कि, "इन फिल्मों के लिए मुझे अलग-अलग दिखना जरूरी था। द केरल स्टोरी के लिए, पहले भाग में मुझे पतली और दुबली होना था, ताकि मैं एक कॉलेज गर्ल की तरह लगूं। वहीं कमांडो के लिए मुझे ताकतवर बनना था, सनफ्लॉवर सीरीज के लिए मुझे एक बार डांसर का रोल प्ले करना था मतलब थोड़ा एक्जपोजिंग लगना था। जबकि बस्तर के लिए, मुझे बड़ा दिखना था, क्योंकि निर्माता चाहते थे कि मेरी पर्सनालिटी ऐसी हो जो प्रभारी और नियंत्रण करने वाले व्यक्ति की होती हैं।'
अदा शर्मा ने आगे फिल्म बस्तर की शूटिंग का अनुभव साझा किया और बताया कि फिल्म में कुछ सीन के लिए मेकर्स ने उन्हें वेट बढ़ाने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं हर दिन शुरुआत में 10-12 केले खाती थी. ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स का ऐसा कहना था कि फिल्म के लिए मुझे अपना वेट बढ़ाना होगा। साथ ही उन्होंने बहुत ज्यादा वेट बढ़ाने के लिए साफ मना किया था। मुझे काफी स्ट्रॉन्ग भी रहना था क्योंकि फिल्म में मैंने रियल बंदूक उठाई थी जिसका वजह कम से 8 से 10 किलो था। इसके लिए मैं कई तरह की सीड्स, लड्डू और ड्राए फ्रूट्स हर रोज रात को सोने से पहले खाती थी।'
अदा शर्मा ने आगे बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा, 'असल जीवन में, जब आप वेट ट्रेनिंग लेते हैं, तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत होती है। लेकिन मेरा पिल्विस शिफ्ट हो गया और मुझे इसकी वजह से काफी दर्द होने लगा था। मैं अपने पूरे जीवन में जिमनास्ट रही हूं और अपनी फ्लेक्सिबिलिटी पर मुझे हमेशा से गर्व रहा है। लेकिन, इस मामले में, मेरी पीठ की हालत बहुत खराब थी और फिल्म तनावपूर्ण थी। इन सबका असर ऐसा पड़ा कि मैं एंडोमेट्रिऑसिस का शिकार हो गई।' अदा शर्मा ने बताया कि एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें महिलाओं के पीरियड्स नहीं रुकते हैं और इसकी वजह से उन्हें 48 दिनों तक पीरियड्स होते रहे।












Click it and Unblock the Notifications