'बॉलीवुड में जेंडर के आधार पर होता है भेदभाव', अदा शर्मा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर लगाया ऐसा सनसनीखेज आरोप
Adah Sharma On Gender Discrimination In Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर जेंडर में भेदभाव करेन का आोरप लगाया है। उनके अनुसार मेल-फीमेल एक्टर्स के बीच कई तरह का भेदभाव किया जाता है।

Adah Sharma On Gender Discrimination In Bollywood: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी सुपरहिट फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जब से उनकी फिल्म द केरल स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है। फिलहाल इस फिल्म की लीड हीरोइन अदा शर्मा ने हाल ही में जेंडर के आधार पर शूटिंग के दौरान हुए भेदभाव के बारे में खुलकर बात की है।
अदा शर्मा ने बॉलीवुड पर लगाया आरोप
आपको बता दें कि एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अब तक हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है। लेकिन हाल ही में वह बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव पर अपने दिल की बात करती नजर आईं। अदा शर्मा ने कहा है कि अपने अब तक एक्टिंग करियर में वह 'अच्छे और बुरे' हर तरह के लोगों से मिली हैं। हालांकि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बात जो उन्हें सबसे अधिक खलती है, वो ये है कि यहां औरत और मर्द में खूब भेदभाव होता है।
'बॉलीवुड में जेंडर को लेकर होता है भेदभाव'
एक्ट्रेस अदा शर्मा ने सिद्धार्थ कन्नन के चैट शो में बॉलीवुड पर जेंडर के आधार पर भेदभाव का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां एक्ट्रेसेस को शूटिंग सेट पर बहुत पहले बुला लिया जाता है, जबकि बाकी मेल एक्टर्स आराम से बाद में सेट पर पहुंचते हैं। अदा शर्मा ने अपेन इंटरव्यू में कहा- मैंने दक्षिण के लोगों के साथ भी काम किया है, जो कि सभी कलाकारों के साथ बहुत ही अच्छे से बिहेव करते हैं।
'डायरेक्टर अच्छा है तो सबकुछ अच्छा है'
अदा शर्मा ने कहा- मुझे एहसास हुआ है कि यदि आपका निर्देशक अच्छा है, चाहे भाषा कुछ भी हो, सब कुछ बहुत अच्छा होता है। लेकिन अगर आपका डायरेक्टर बहुत सुखद नहीं है तो ये आपके लिए अच्छी बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा- मैं हर जगह अच्छे, बुरे और बदसूरत लोगों से मिली हूं। मुझे ये बहुत अजीब लगता है कि वह महिला कलाकारों को सेट पर बुलाते हैं और फिर कहते हैं, ठीक है, रुको। फिर वह मेल एक्टर्स को सेट पर आने के लिए कहते हैं। मुझे जेंडर के आधार पर भेदभाव महसूस होता है, मुझे इस तरह के माहौल में काम करने में मजा नहीं आता है।
'समान फीस से पहले जेंडर का भेदभाव हटाएं'
एक्ट्रेस अदा शर्मा ने आगे कहा- मैंने बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में काम किया है। लेकिन मेरा मानना है कि बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस को एक जैसी फीस की मांग से ज्यादा लोगों को पहले इस इंडस्ट्री में लैंगिक आधार पर होने वाले भेदभाव पर बात करनी चाहिए। आपको बता दें कि गत 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने तीन हफ्तों में करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि इस फिल्म का बजट सिर्फ 20 करोड़ रुपए ही था। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बालानी और सिद्धी इदनानी लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन हैं।












Click it and Unblock the Notifications