क्या अदा शर्मा ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का घर? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई, कहा-'अगर मैं चाहूं तो...'
Adah Sharma: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जबसे निधन हुआ है उनका घर अब तक खाली ही है। कई लोग इस घर को देखने आए लेकिन अब तक किसी ने नहीं खरीदा। हाल ही में द केरल स्टोरी की एक्ट्रेस अदा शर्मा को एक्टर के घर के बाहर स्पॉट किया गया जिसके बाद से लगातार खबरें आ रही हैं कि उन्होंने ये फ्लैट खरीद लिया। अब इस पर अदा शर्मा ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि आखिर सच क्या है।
अदा शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि, सुशांत सिंह राजपूत का घर खरीदने की खबर महज एक अफवाह थी। एक्ट्रेस ने कहा, मेरा घर मेरे लिए मंदिर है। मैं नहीं चाहती कि जिस घर में रहूं उसके बारे में हर अखबार में खबरें छपे। मैं बचपन से ही अपने पिता के घर पल्लई में रहती हूं।''

अदा शर्मा ने आगे कहा, अगर मैं इस घर में शिफ्ट होने का फैसला भी करती हूं तो, मैं इस खबर को अनाउंस नहीं करूंगी। बल्कि अपनी तरह से सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करूंगी। मेरे लिए जिस घर में मैं रहती हूं वह काफी पर्सनल बात है। लोगों को अनुमान लगाने दो मैं इस रिपोर्ट की पुष्टि करने में अभी और समय लूंगी।'
इसके बाद जब अदा शर्मा ने पूछा गया कि क्या उन्हें इन अफवाहों से कुछ फर्क पड़ा? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं किसी भी अफवाह से असहज महसूस नहीं करती। ये मेरी पसंद है कि मैं अपने फैंस को कब अपनी लाइफ से जुड़ी बातें बताना चाहूं। अफवाहें हम एक्टर्स की लाइफ का हिस्सा है। फिलहाल मैं अपने काम पर फोकस करना चाहती हूं।'












Click it and Unblock the Notifications