विद्या बालन से फैन ने की 'हॉट फोटोज' की मांग, एक्ट्रेस का मजेदार जवाब वायरल

मुंबई, 15 मार्च: एक्ट्रेस विद्या बालन ने बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है। कई हिट फिल्में दे चुकीं विद्या खुलकर अपनी बात कहने के लिए भी जानी जाती हैं। विद्या बालन सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं, उन्होंने बताया है कि कैसे सोशल प्लेटफार्म पर अक्सर ही फैंस उनसे कभी हॉट फोटोज के बारे में पूछते हैं तो कभी उनके वजन पर सवाल करते हैं।

इंस्टा पर दिए फैंस के जवाब

इंस्टा पर दिए फैंस के जवाब

विद्या बालन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन में फैंस के सवालों के जवाब दिए। विद्या बालन ने इस दौरान उन यूजर्स को भी मजेदार अंदाज में जवाब दिए जो उनसे हॉट फोटोशूट नहीं कराने की वजह और मोटी हो जाने जैसे सवाल कर रहे थे। विद्या बालन ने जिस मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, वो काफी वायरल हो रहा है।

फोटोशूट क्यों नहीं करातीं?

फोटोशूट क्यों नहीं करातीं?

विद्या बालन से एक यूजर ने उनको मोटे होने की बात कही तो उन्होंने पैरों पर वेइंग मशीन रखे बैठी लेडी का कार्टून शेयर करते हुए लिखा कि वह आज तक गलत ढंग से अपना वजन कर रही थीं। सही मायने में ये वजन तौलने का सही तरीका है। एक यूजर ने विद्या बालन को ट्रोल करने की कोशिश करते हुए पूछा कि वह हॉट फोटोशूट क्यों नहीं करवा रही हैं, काफी दिन से कुछ शेयर नहीं किया। विद्या बालन ने इसका जवाब देते हुए लिखा, मौसम बहुत हॉट है और मैं शूटिंग कर रही हूं, तो ये हॉट फोटोशूट ही हुआ?

बोलीं- अरे अब सो जाओ

बोलीं- अरे अब सो जाओ

विद्या बालन ने काफी देर के सेशन के बाद एक मीम शेयर करते हुए लिखा कि अब सो जाओ, आज के लिए इतना काफी है। विद्या बालन आजकल अपनी फिल्म 'जलसा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। जिसमें उनके साथ शेफाली शाह हैं। विद्या की बीते साल आई फिल्म 'शेरनी' भी काफी पसंद की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+