Hot Look के बाद भी उर्फी की फीस है बहुत कम, जानें एक प्रोजेक्ट के लिए कितना करती हैं चार्ज?
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: उर्फी जावेद भले ही फिल्मों या टीवी सीरियल्स में नजर ना आएं, लेकिन वो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनके हॉट लुक और ड्रेसिंग सेंस की होती है, लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता है कि उर्फी की फीस काफी ज्यादा कम है। इसके बाद भी उनको ज्यादा प्रोजेक्ट्स नहीं मिल रहे हैं।

कमाई पर कही थी ये बात
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उर्फी ने कहा था कि उसके पास ज्यादा काम नहीं है और ना ही ज्यादा पैसे। इस वजह से वो अपने लुक्स पर एक्स्पेरिमेंट करने लगीं। उन्होंने अपने पुराने कपड़ों को रीसाइकल किया और उससे नई ड्रेसिंग स्टाइल इजात की। हालांकि आए दिन उर्फी अपने लुक की वजह से ट्रोल होती रहती हैं।

कितना करती हैं चार्ज?
वहीं काम की बात करें तो उर्फी पिछले साल बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। उस दौरान वो एक दिन भी बिग बॉस के घर में नहीं टिक पाईं और उन्हें बाहर कर दिया गया। इसके अलावा वो टीवी सीरियल बड़े भइया की दुल्हनिया, चंद्र नंदिनी, बेपनाह, कसौटी जिंदगी में भी नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्फी हर एपिसोड के लिए 30-35 हजार रुपये चार्ज करती हैं।

कुल संपत्ति लाखों में
वहीं उर्फी जावेद की कुल संपत्ति की बात करें तो इसका डेटा सही तौर पर कहीं उपलब्ध नहीं है। Bollywood Life की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के पास 40 से 55 लाख रुपये की संपत्ति है। इस कमाई का जरिए प्रमुख रूप से टीवी सीरियल्स में एक्टिंग और विज्ञापन हैं।

राखी सावंत से होती है तुलना
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत भी भले फिल्मों में ना नजर आएं, लेकिन वो अपने अजीबोगरीब काम की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में बहुत से लोग उर्फी की भी तुलना राखी से करते हैं। कुछ लोगों ने तो उर्फी को राखी सावंत 2.0 तक कह दिया। कुछ दिनों पहले उर्फी ने कहा था कि राखी से तुलना में उनको कोई बुराई नहीं नजर आती। आखिर वो भी फेमस एक्ट्रेस हैं और कम से कम अपने काम के दम पर कमा तो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications