विकिपीडिया प्रोफाइल में लिखा था कुछ ऐसा कि पढ़ते ही भड़क गई तनुश्री दत्ता, बोलीं- मैं बॉलीवुड एक्ट्रेस और...

विकिपीडिया प्रोफाइल में लिखा था कुछ ऐसा कि पढ़ते ही भड़क गई तनुश्री दत्ता, बोलीं- मैं बॉलीवुड एक्ट्रेस और...

मुंबई, 18 जनवरी: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने विकिपीडिया पर प्रोफाइल को लेकर नाराजगी जताई है। तनुश्री ने विकिपीडिया पर अपने प्रोफाइल को अधूरा बताते हुए कहा है कि उनके नाम पर कई उपलब्धियां हैं लेकिन विकिपीडिया पर उनको सिर्फ एक मॉडल बताया गया है। ये उनके काम को कम करके दिखाने की कोशिश है। तनुश्री दत्ता ने एक सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर ये बात कही है।

क्या कहा है तनुश्री ने

क्या कहा है तनुश्री ने

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- दोस्तों, काफी दिन से मेरा विकिपीडिया प्रोफाइल का पेज मुझे परेशान कर रहा है। इसमें मेरे बारे में थोड़ा बहुत नहीं बल्कि बहुत कुछ गलत लिखा गया है। इसमें मुझे सिर्फ एक इंडियन मॉडल बताया गया है, जो एक तरह से मुझे कमतर दिखा रहा है। मैंने इसे बदला लेकिन ये फिर भी ठीक नहीं हुआ।

मैं मिस इंडिया यूनिवर्स और अभिनेत्री हूं

मैं मिस इंडिया यूनिवर्स और अभिनेत्री हूं

तनुश्री ने आगे लिखा है- मैं 'मिस इंडिया यूनिवर्स और बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस हूं। ऐसे में विकिपीडिया मुझे सिर्फ इंडियन मॉडल कैसे बता रहा है। लोग विकिपीडिया पर ही किसी पब्लिक फिगर के बारे में चेक करते हैं। मेरे बारे में कोई सर्च करेगा तो उसे कुछ भी नहीं मिलेगा। मैंने जिंदगी जीवन में इतना सब कुछ किया और विकिपीडिया में कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगे लिखा- वैसे मैंने अब इस तरह की चीजों पर ध्यान देना छोड़ दिया है लेकिन फिर भी ये सही नहीं है।

'मी टू' को लेकर चर्चा में रही थीं

साल 2018 में तनुश्री 'मी टू' कैंपेन को लेकर चर्चा में रही थीं। अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ अपने आरोपों को लेकर वो काफी सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर ने उनको गलत तरीके से छुआ गया था। तनुश्री काफी समय से भारत के बाहर अमेरिका में रह रही हैं।

तनुश्री ने कई फिल्मों में किया है काम

तनुश्री ने कई फिल्मों में किया है काम

तनुश्री दत्ता 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतकर चर्चा में आई थीं। इसके बाद 2005 में तनुश्री ने फिल्म आशिक बनाया आपने से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके आबाद वह चॉकलेट, भागम-भाग, ढोल ,रिस्क, गुड बॉय बैड बॉय जैसी फिल्मों में नजर आईं। तनुश्री आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई अपार्टमेंट में नजर आईं। हिंदी फिल्मों के अलावा तनुश्री तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+