'क्या पता वही आत्मा आज अल्लाह के सामने बैठकर...', उदयपुर की घटना पर छलका तनुश्री दत्ता का दर्द

मुंबई,02 जुलाई: तनुश्री दत्ता आज भले ही फिल्मों से गायब हो चुकीं हो, लेकिन उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में सभी को अपना दीवाना बना दिया था। साल 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस तनुश्री कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों से दूर एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या पर अपना दर्द बयां किया है।

उदयपुर हत्याकांड पर तनुश्री ने किया पोस्ट

उदयपुर हत्याकांड पर तनुश्री ने किया पोस्ट

साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर आरोप लगाकर सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अब उदयपुर हत्याकांड पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, " उदयपुर के जैसे हादसे दिल तोड़ जाते हैं कि कितने भ्रम में है मानवता का एक बड़ा हिस्सा।"

'क्या पता वही आत्मा आज अल्लाह के सामने बैठकर...'

'क्या पता वही आत्मा आज अल्लाह के सामने बैठकर...'

अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा कि जिसे तुमने कितनी बड़ी आसानी से काफिर कहकर जान ले ली..क्या पता वो ही आत्मा आज अल्लाह के सामने बैठकर तुम्हारे गुनाहों का हिसाब दे रही हो। एक्ट्रेस ने आगे लिखा," तुम हो नफरत के नशे में चूर और हम है यहां अपनी हरि भक्ति में मसरूर..तो बताओ काफिर कौन??"

उदयपुर में दर्जी की गला काटकर हत्या

उदयपुर में दर्जी की गला काटकर हत्या

28 जून की शाम को उदयपुर में दर्जी की दुकान में घुसकर दो लोगों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। दर्जी कन्हैया लाल ने बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के सपोर्ट में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसके बाद धारदार हथियार के साथ दो शख्स कपड़ों की नाप देने के बहाने उसकी दुकान में आए और उसका गला काटकर चले गए। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया, जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे देश में गु्स्सा है। इसी गुस्से पर अब एक्ट्रेसतनुश्री दत्ता ने अपना पोस्ट साझा किया है।

2010 में आईं फिल्म में लास्ट बार दिखीं थी एक्ट्रेस

2010 में आईं फिल्म में लास्ट बार दिखीं थी एक्ट्रेस

आपको बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर से ताल्लुक रखने वाली तनुश्री दत्ता को आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म 'रामा: द सेवियर' में देखा गया था। एक्ट्रेस ने 'चॉकलेट : डीप डार्क सीक्रेट्स', 'ढोल' और 'गुड बॉय बैड बॉय' जैसी फिल्मों में काम किया है। तनुश्री की सिस्टर इशिता दत्ता भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+