'वो सरकार के पक्ष में...', फिर कंगना रनौत पर बोलीं स्वरा भास्कर, खुद को ऐसे बताया 'क्वीन' से अलग?
Swara Bhaskar News: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और स्वरा भास्कर दोनों ही ऐसी अभिनेत्रियां (Actress) हैं, जो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। कंगना और स्वरा दोनों ही किसी भी मुद्दे पर अपना ओपिनियन खुलकर रखती हैं, इसके अलावा दोनों के बीच जुबानी जंग भी कई दफा देखी गई है। ऐसे में दोनों के बीच चल रही तकरार भी जगजाहिर है। ऐसे में अब स्वरा भास्कर ने बताया कि आखिर वो कैसे कंगना रनौत से अलग हैं?
दरअसल, कंगना रनौत और स्वरा को एक जैसा बताने वालों को एक्ट्रेस ने कड़ा जवाब दिया है। कंगना से तुलना किए जाने पर स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो कंगना रनौत से अलग हैं।

एक साथ दो फिल्मों में काम कर चुकी कंगना और स्वरा को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के अपोजिट बयान देता हुए देखा जा चुका है। दोनों सितारों ने 2011 में तनु वेड्स मनु और 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में साथ काम किया था। लेकिन स्वरा भास्कर ने उनमें और कंगना में क्या अंतर है?
हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वरा से उनकी को-स्टार के बारे में कई मुद्दों पर बात की। स्वरा ने साफ कहा कि वो और कंगना दोनों बहुत अलग हैं और दोनों में कुछ भी एक जैसा नहीं हैं।
'वो सरकार के पक्ष में, मैं...'
अपने हालिया इंटरव्यू में स्वरा ने अपने और कंगना के बीच अंतर के बारे में साफ बात की। स्वरा ने कहा कि, ''मैं बस यह बताना चाहती हूं कि बहुत से लोग 'कंगना और तुम, कंगना और तुम' कहते हैं, लेकिन इसमें एक बड़ा अंतर है। कंगना अक्सर सरकार के समर्थन में बोलती हैं, लेकिन मैंने जब आवाज उठाई तो सत्ता से सवाल करने के लिए।"
कंगना ने भेजी थी बधाई
यूट्यूब चैनल इन कन्वर्सेशन विद ईशान के साथ इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने बताया कि कंगना ने फहद के साथ अपनी शादी पर स्वरा को शुभकामनाएं भेजी थीं, जिसका जवाब स्वरा ने खुशी से दिया। दूसरी ओर कंगना राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं और वह लोकसभा चुनाव 2024 में मंडी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
कैसे शुरू हुई दोनों के बीच तनातनी
बता दें कि कंगना रनौत और स्वरा भास्कर के बीच दरार कंगना की पिछली टिप्पणियों से पनपी हैं, जिसमें स्वरा को 'बी-ग्रेड एक्ट्रेस' के रूप में लेबल करना शामिल है, इसी के साथ कई मुद्दों पर असहमति ने दोनों के रिश्ते को तनावपूर्ण बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications