प्रेगनेंसी की खबरों के बीच Sonam Kapoor की नई तस्वीर वायरल, मिल गया जवाब
मुंबई, 31 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब खुद एक्ट्रेस ने अपनी एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जो जिम के अंदर वर्कऑउट के दौरान की है। इस वीडियो को देखने के बाद अफवाहों पर अपने आप विराम लग जाएगा। हालांकि इससे पहले भी सोनम ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो गर्म पानी और अदरक पी रही हैं, क्योंकि पीरियड्स के दिनों में हैं। वहीं अब एक बार फिर सोनम ने अपनी वीडियो शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

सोनम ने दिखाईं अपनी टोन्ड बॉडी
हाल ही में सोनम कपूर ने जो अपनी वीडियो शेयर की है, उसमें उनकी टोन्ड बॉडी नजर आ रही हैं। सोनम कपूर ने ग्रे लेगिंग्स के साथ ग्रीन स्पोर्ट्स ब्रा और ग्रे टी-शर्ट पहनी हुई हैं। वहीं टी-शर्ट उठाकर मिरर के सामने खुद की वीडियो बना रही हैं। इसके साथ ही सोनम कपूर की बेली पर एक गोल्डन चेन भी नजर आ रही हैं।

ऐसे हुई भी अफवाह की शुरुआत
दरअसल, हाल ही में सोनम कपूर लंदन से भारत लौटी थीं, ऐसे में एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। एयरपोर्ट पर उनके पिता अनिल कपूर उनको रिसीव करने पहुंचे, इस दौरान पापा को देखकर वो इमोशनल हो गई थीं। वहीं इस दौरान सोनम की ड्रेस को लेकर यह अफवाह शुरू हो गई थी कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से भारत लौटी हैं।

साल 2018 में की थी आनंद आहूजा से शादी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा साल 2018 में विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन में ही रहती हैं। हाल ही में करीब एक साल के बाद वो जुलाई में अपने घर मुंबई लौटी थी। हालांकि शादी के बाद से वो फिल्मों में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications