रोहित शेट्टी की पहली पुलिस अफसर होंगी शिल्पा, ओटीटी पर करेंगी डेब्यू
मुंबई, 23 अप्रैल: फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। वो इंडियन पुलिस फोर्स नाम की वेब सीरीज में काम कर रही हैं, जिसे रोहित शेट्टी बना रहे हैं। पुलिस अफसरों के इर्द-गिर्द कहानियां बुनने के लिए पहचान रखने वाले रोहित पहली बार किसी महिला पुलिस अफसर को इंट्रोड्यूज कर रहे हैं, जो शिल्पा होंगी।

शिल्पा बनीं पुलिस अफसर
शिल्पा शेट्टी, मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की ओटीटी कॉप यूनिवर्स 'इंडियन पुलिस फोर्स' का हिस्सा होने वाली हैं। जिसका पहला लुक भी सामने आ चुका है। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित शेट्टी की ओटीटी कॉप यूनिवर्स से अपना पहला लुक शेयर किया है। शिल्पा इसमें ब्लैक यूनिफॉर्म में सनग्लासेस लगाए हाथ में गन लिए दिख रही हैं। अभी इस सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

रोहित की सीरीज में पहली महिला पुलिस अफसर
शिल्पा शेट्टी रोहित की सीरीज में पहली महिला पुलिस अफसर के तौर पर कास्ट हुई हैं। इस ओटीटी प्रोजेक्ट का टाइटल 'द पुलिस फोर्स' है। इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे स्टार्स ने पुलिस अफसर का रोल निभाया है लेकिन कोई महिला पुलिसवाली के रोल में नहीं दिखी है। शिल्पा पहली बार ये रोल कर रही हैं। बता दें कि शिल्पा टीवी पर इंडियाज गॉट टैलेंट में जज भी हैं, उनके शो में 9 में रोहित शेट्टी भी स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे।

क्या बोलीं शिल्पा शेट्टी
रोहित शेट्टी के साथ काम करने और पुलिस अफसर के रोल में अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए शिल्पा ने सोशल मीडिया पर लिखा- पहली बार ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आग लगाने के लिए तैयार हूं। एक्शन किंग रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स ज्वाइन करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications