मोबाइल स्नैचिंग का शिकार हुईं एक्ट्रेस शालू चौरसिया, विरोध करने पर लुटेरे ने चेहरे पर मारा घूंसा

हैदराबाद, 15 नवंबर। टॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री शालू चौरसिया के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, रविवार रात हैदराबाद के बंजारा हिल्स केबीआर पार्क इलाके में उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। इस छीनाझपटी में शालू चौरसिया घायल हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, ये घटना कल रात साढ़े आठ बजे के करीब की है। शालू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

हमलावर ने शालू के मुंह पर मारा घूसा

हमलावर ने शालू के मुंह पर मारा घूसा

जानकारी के मुताबिक, रात साढ़े आठ बजे के करीब शालू घटना वाली जगह पर टहल रह थीं। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उनपर हमला कर दिया और उनका फोन छीनने की कोशिश की। शालू ने अपनी शिकायत में बताया है कि उस अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें अपना मोबाइल और सारा कीमती सामान देने के लिए कहा, जब शालू ने इनकार कर दिया और उस व्यक्ति का विरोध किया तो उसे शालू के मुंह पर घूसा मारा और फिर पत्थर मारने की कोशिश की। इसके बाद हमलावर ने शालू का फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। बंजारा हिल्स थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी

पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी

इस घटना में शालू के सिर और चेहरे पर चोट आई है। उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। शालू की शिकायत पर बंजारा हिल्स पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (डकैती) की धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस हमलावर की पहचान करने के लिए इलाके में लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पहले भी इस जगह पर हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

पहले भी इस जगह पर हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि जिस जगह शालू चौरसिया पर हमला हुआ है वो केबीआर पार्क बड़ी-बड़ी हस्तियों व्यापारियों और नेताओं के लिए सुबह-शाम सैर करने वाली जगह के रूप में जाना जाता है। सुबह से लेकर शाम तक इस पार्क में कई बड़ी हस्तियां सैर के लिए आती हैं। ऐसे में यहां पर सुरक्षा में हो रही चूक एक बड़ा सवाल है। हालांकि पार्क के आसपास पहले भी चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने बताया कि कब करने वाली हैं शादी, फैंस के कहने पर दिखाई मोबाइल स्‍क्रीन पर लगी फोटो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+