सान्या मल्होत्रा की फोटो लेने की कोशिश में गिरा फोटोग्राफर तो दौड़कर एक्ट्रेस ने दिया सहारा, वीडियो वायरल

सान्या मल्होत्रा की फोटो लेने की कोशिश में गिरा फोटोग्राफर तो दौड़कर एक्ट्रेस ने दिया सहारा, वीडियो वायरल

मुंबई, 28 जनवरी: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जहां भी जाते हैं, फोटोग्राफर उनको घेर लेते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि फिल्मी दुनिया के सितारे इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते या कुछ मिनट रुककर तस्वीरें देते हैं और निकल जाते हैं। एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक फोटोग्राफर की मदद की है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

क्या है वायरल वीडियो में

क्या है वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि सान्या एक बिल्डिंग से निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रही थीं। इसी दौरान कुछ फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें लने की कोशिश करने लगे। इसी कोशिश में एक फोटोग्राफर का पैर फिसल गया और वो लड़खड़ा के गिर गए। इस पर सान्या तुरंत ही उनकी ओर दौड़ीं और सहारा देते हुए उनको संभाला। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फोटोग्राफर से ये भी पूछा कि उनको चोट तो नहीं लग गई है। इसके बाद वो अपनी गाड़ी की ओर जाती हैं।

सोशल यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो में जिस तरह से सान्या इस फोटोग्राफर से 'आपको लगी तो नहीं ना, अपना पैर देख लीजिए?' कहते हुए सहारा दे रही हैं, वो सोशल यूजर्स को खूब पसंद आया है। सान्या मल्होत्रा के इस बर्ताव की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए सान्या के इस बर्ताव को सराहा है। कई लोगों ने दूसरे फिल्मी सितारों को भी सान्या से सीख लेने को कहा है, जो अक्सर ऐसे मामलों में नजर बचा के निकल जाते हैं।

विकी कौशल के साथ नजर आएंगी सान्या

विकी कौशल के साथ नजर आएंगी सान्या

सान्या मल्होत्रा इन दिनों फिल्म 'सैम बहादुर' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके हीरो विक्की कौशल हैं। फिल्म में वह विक्की के किरदार सैम की पत्नी की भूमिका निभाती दिखेंगी। बता दें कि सान्या मल्होत्रा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। सान्या के फिल्‍मी करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्‍म दंगल से हुई थी। जिसमें उन्होंने पहलवान बबीता कुमारी का किरदार निभाया था। इसके बाद वो हिट फिल्‍म बधाई हो में नजर आईं। इनके अलावा फोटोग्राफ, शकुंतला देवी में जैसी फिल्मों में भी वो दिख चुकी हैं। सान्या को आखिरी बार फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+