साउथ की दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बनीं समांथा, जानिए कौन है नंबर वन हीरोइन

मुंबई, 11 मार्च: समांथा रूथ प्रभु साउथ ही नहीं पूरे भारत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनको पहले से ही काफी महंगी हीरोइनों में गिना जाता है लेकिन बीते साल की सबसे बड़ी हिट पुष्पा में किए आइटम सॉन्ग ऊअंतावा की कामयाबी ने तो उनके करियर को आसमान पर पहुंच दिया है। इस गाने के बाद समांथा ने अपनी फीस में तगड़ी बढ़ोतरी की है और अब वो साउथ इंडस्ट्री की दूसरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं।

पुष्पा के बाद बढ़ाई है फीस

पुष्पा के बाद बढ़ाई है फीस

पुष्पा के ऊ अंतावा गाने की सफलता को देखने के बाद समांथा ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी फीस में वृद्धि के साथ ही समांथा दक्षिण की सबसे महंगी अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो गई हैं। पुष्पा के ऊ अंतावा के लिए कथित तर पर 5 करोड़ चार्ज करने वाली सामंथा ने एक फिल्म एक लिए अपनी फीस बढ़ाकर तीन करोड़ से ज्यादा कर दी है। वो अब एक फिल्म के लिए तीन से पांच करोड़ तक ले रही हैं।

नयनतारा के बाद सबसे ज्यादा फीस ले रहीं समांथा

नयनतारा के बाद सबसे ज्यादा फीस ले रहीं समांथा

समांथा, नयनतारा के बाद साउथ की सेकंड हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। साउथ की सुपरस्टार नयनतारा एक फिल्म के लिए पांच करोड़ से भी ज्यादा फीस लेती हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

काफी समय से फिल्मों में एक्टिव हैं समांथा

काफी समय से फिल्मों में एक्टिव हैं समांथा

समांथा ने तेलुगू और तमिल में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो मॉडलिंग में फिल्मों में आई हैं। वहीं एक बेहतरीन डांसर भी हैं। समांथा को फिल्मों में एक दशक से ज्यादा समय हो गया है। वो ना सिर्फ साउथ बल्कि उत्तर भारत में भी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।

तलाक को लेकर भी चर्चा में रहीं समांथा

तलाक को लेकर भी चर्चा में रहीं समांथा

समांथा रुथप्रभु ने बीते साल अक्टूबर में एक्टर नागा चैतन्य के साथ अपनी शादी खत्म करने का ऐलान किया था। समांथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्होंने और नागा ने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। उनका ये फैसला काफी चर्चा में रहा। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद दोनों अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+