ब्रांड एंडोर्समेंट से पहले समांथा लेती हैं 3 डॉक्टर्स की सलाह, छोड़ी अब तक 15 डील्स, जानिए क्यों?
Actress Samantha On brand Deal: साउथ की सुपरस्टार और बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकीं समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। एक इंटरव्यू में समांथा ने बताया कि उन्होंने पिछले साल करीब 15 ब्रांड एंडोर्समेंट डील्स को ठुकरा दिया, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
Foodpharmer को दिए गए इंटरव्यू में समांथा ने अपनी ब्रांडिंग को लेकर बदले नजरिए पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने 15 ब्रांड डील को साफ मना कर दिया। इसी के साथ उन्होंने बताया कि अब वो ब्रांड एंडोर्समेंट करने से पहले कई बार सोचती हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि अब वह किसी भी ब्रांड को एंडोर्स करने से पहले तीन डॉक्टर्स से सलाह लेती हैं, ताकि यह इनश्योर कर सकें कि जो प्रोडक्ट वो प्रमोट कर रही हैं, वह सोसायटी और हेल्थ के लिहाज से सही हो। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अब वो जो भी एंडोर्स करेंगी, वो पॉजिटिव इम्पैक्ट वाले ही होंगे।
एक्ट्रेस समांथा ने कहा, "अब मैं किसी भी ऑफर को तुरंत स्वीकार नहीं करती। मैं सोचती हूं कि इसका क्या असर होगा। सिर्फ पैसे कमाना मकसद नहीं है।"
यंग एज में की गलतियां, अब सिख ली सीख
समांथा ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब वह केवल 20 साल की थीं और सफलता को मापने का पैमाना था-कितने प्रोजेक्ट्स हैं और कितने ब्रांड्स का चेहरा आप बन रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी थी कि बड़े-बड़े मल्टीनेशनल ब्रांड्स मुझे अपने साथ जोड़ना चाहते थे। लेकिन आज मैं सोचती हूं कि बिना जांच-परख के जो विज्ञापन मैंने किए, उसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"
ब्रांड्स सलेक्शन में दिखा नया विजन
समांथा का मानना है कि हर सेलेब्रिटी की एक सामाजिक जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि अब वह हर ब्रांड को सोच-समझकर चुनती हैं और चाहती हैं कि उनका काम लोगों पर पॉजिटिव असर डाले। वर्क फ्रंट की बात करें तो समांथा को हाल ही में 'सिटाडेल: हनी बनी' में वरुण धवन के साथ देखा गया था। अब वह राज एंड डीके की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'द फैमिली मैन 3' में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications