Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सामंथा रुथप्रभु और नागा चैतन्या ने लिया तलाक का फैसला, पोस्ट कर दी जानकारी

समांथा

हैदराबाद, 2 अक्टूबर: दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभु और एक्टर नागा चैतन्य ने अपने अलग होने की पुष्टि कर दी है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा है कि उन्होंने और नाहा ने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। बीते कुछ समय से दोनों के बीच अनबन और तलाक की खबरें मिल रही थीं। अब खुद ही उन्होंने बता दिया है कि दोनों अलग हो रहे हैं। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी।

सामंथा ने किया है पोस्ट

सामंथा ने किया है पोस्ट

शनिवार दोपहर को सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है- काफी सोचने और विचार के बाद चैतन्य और मैंने पति-पत्नी के तौर पर अलग होते हुए अपने-अपने रास्ते चलने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का अहम हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमारी प्राइवेसी का भी ध्यान रखें, जिसकी हमें आगे बढ़ने के लिए काफी जरूरत है।

चार साल में टूटी दोनों की शादी

चार साल में टूटी दोनों की शादी

सामंथा और नागा चैतन्य ने कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी। दोनों को साउथ इंडियन सिनेमा के फेवरेट कपल कहा जाता था। हालांकि दोनों की शादी चार साल ही चली। पिछले काफी वक्त से दोनों के रिश्ते में दूरियों की खबर सामने आ रही थी, जो कि सही साबित हुईं। अब दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया है।

दोनों ही साउथ इंडस्ट्री के स्टार एक्टर

दोनों ही साउथ इंडस्ट्री के स्टार एक्टर

सामंथा और चैतन्य दोनों ही साउथ के सफल कलाकार हैं। सामंथा ने तेलुगू और तमिल में कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो मॉडलिंग में फिल्मों में आई हैं। वहीं नागा चैतन्य साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्‍य भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+