बड़ी बीमारी से जूझ रहीं Rakhi Sawant? अस्पताल से सामने आई ऐसी तस्वीरें, फैंस परेशान
Rakhi Sawant Hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हैं। इसी के साथ उनके एक हाथ में कैनूला और दूसरे हाथ की अंगुली में ऑक्सीमीटर लगा हुआ है।
इंटरनेट पर राखी की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद उनके फैंस चिंता में नजर आ रहे हैं। राखी की ऐसी हालत देखकर यूजर्स और फैंस शॉक्ड हैं। अस्पताल से राखी की 5 फोटो सामने आई हैं।

पैपाराजी विरल भयानी ने राखी की इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, "लगता है राखी को दिल से जुड़ी किसी बीमारी के चलते फौरन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हम डॉक्टरों से आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। हम उनके जल्दी बेहतर होने की कामना करते हैं और फिर से उनकी लगातार चलने वाली क्रेजीनेस देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे।"
हालांकि राखी सावंत को असल में क्या दिक्कत हुई है इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर, टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस को हार्ट प्रॉब्लम हुई है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अभी वो बात नहीं कर सकतीं।
रिपोर्ट के अनुसार राखी ने कहा कि मुझे 5-6 दिनों तक आराम की जरूरत है। वहीं वो कौन से अस्पताल में भर्ती हैं, इसके बारे में कुछ नहीं पता चल रहा। दूसरी तरफ एक्ट्रेस की फैमिली ने भी उनकी बीमारी को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
फैंस मांग रहे सलामती की दुआ
वहीं राखी सावंत की हालत देखकर फैंस भी परेशान नजर आ रहे हैं। लोग उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'यार जैसी भी है वो एक अलग बात है, लेकिन अस्पताल में कोई ना जाए।' ऐसे ही कई यूजर्स ने राखी के अस्पताल में एडमिट होने की खबर को लेकर कहा कि वो विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स को यह भी शक है कि ये ड्रामा भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications