कांस 2022 में पहुंचते ही पूजा हेगड़े के साथ हुआ बड़ा हादसा, एक्ट्रेस ने बताई आपबीती

नई दिल्ली, 20 मई: फ्रांस में हो रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत के मनोरंजन जगह की कई मशहूर हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े पहली बार कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले रही है। पूजा ने इस समारोह के दौरान अपने शानदार फैशन से हर किसी को दिवाना बना दिया। अब पूजा हेगड़े ने अपनी कांस की जर्नी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंची साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ आते ही हासदा हो गया था। उनका सारा सामान खो गया था।

Cannes पहुंचने से पहले खोया पूजा हेगड़े का सूटकेस

Cannes पहुंचने से पहले खोया पूजा हेगड़े का सूटकेस

फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में पूजा हेगड़े ने बताया कि, हमने अपने सभी हेयर प्रोडक्ट्स, मेकअप, आउटफिट्स खो दिए। जब हम उतरे थे तब सभी सामान हमारे पास ही था। फिर पता चला कि आउटफिट्स वाला सूटकेस कहीं खो गया है। शुक्र है कि मैं अपने साथ रियल जूलरी इंडिया से लेकर आई थी। जो मैंने पहनी हुई थी हमारे पास रोने तक का समय नहीं था। मुझसे ज्यादा मेरी टीम ज्यादा घबरा गई थी।

बिना खाए-पीए शाम तक करते रहे काम: पूजा

पूजा ने बताया कि, उन्हें शांत करने के लिए मैंने कहा कि 'ठीक है। मेरी मैनेजर घबराई हुई थी। मैंने कहा- कोई बात नहीं। चलो कार में बैठेते हैं। फिटिंग ट्राई करते हैं। मैं आउटफिट ढूंढ लूंगी और मेरी टीम यहां है। इसके बाद टीम ने मेकअप और बालों के लिए नए सामान लिए। सभी कुछ सही वक्त पर पूरा किया। सभी लोग अपना वक्त बचा रहे थे और ये बिल्कुल पागलपन की तरह था। हम इन सब में इतना उलझ गए थे कि हमने न दोपहर का भोजन किया, न ही नाश्ता किया।"

हेयरस्टाइलिस्ट को हो गई फूड पॉयजनिंग

हेयरस्टाइलिस्ट को हो गई फूड पॉयजनिंग

एक्ट्रेस ने बताया कि, मैंने दिन का पहला खाना रात में खाया। रेड कारपेट अपीयरेंस पर। तो ये वाकई बेहद हैक्टिक था। मेरे हेयरस्टाइलिस्ट को फूड पॉयजनिंग हो गई। वह बेहोश होने वाला था, फिर भी मेरे बाल कर रहा था। मेरी टीम ने कड़ी मेहनत की और मैं आज उन्हीं की बदौलत यहां हूं।पूजा हेगड़े ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। जब उनके मेकअप आर्टिस्ट ने चेक आउट करते हुए कहा कि उन्होंने उनका एक बैग ले लिया है।

पूजा हेगड़े भारत के 11 मेंबर डेलिगेशन का हिस्सा थीं

पूजा ने बताया कि , 'मैंने मेकअप मैन से कहा कि वहां दो बैग थे। तो एक इंडिया में ही छूट गया और मेरा चेहरा पीला पड़ गया। और फिर पता चला कि हमारे पास कोई बैग ही नहीं है। लेकिन तब तक मैं अपने दिमाग से इस झटके के लिए तैयार हो गई थी। मैं वैसे भी एक फाइटर हूं। तो हमने डिजास्टर मैनेजमेंट किया और ये बेहद खूबसूरत, रहा शायद रेड कारपेट पर। पूजा हेगड़े भारत के 11 मेंबर डेलिगेशन का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+