'रेलवे स्टेशन पर बितानी पड़ी थीं रातें, मालकिन के कुत्ते के साथ एक ही कमरे में...'
मुंबई, 24 अप्रैल: एक्ट्रेस पिया वाजपेयी फिल्म निर्माता अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म 'लॉस्ट' में काम कर रही हैं। जिसमें उनके साथ यामी गौतम धर मुख्य भूमिका में हैं। रणदीप हुड्डा स्टारर 'लाल रंग' जैसी हिंदी फिल्में कर चुकीं साउथ इंडियन एक्ट्रेस पिया बाजपेयी इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उनके लिए ये काफी बड़ा मौका है लेकिन उनका यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। पिया ने बताया है कि कैसे करियर के शुरुआती दिनों में उनके पास रहने तक को जगह नहीं थी।

बहुत स्ट्रगल किया है
पिया बाजपेयी ने फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल को याद किया है। पिया ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उनके पास सर ढकने को छत तक नहीं थी। एक वक्त ऐसा भी आया कि दो रातें स्टेशन पर बितानी पड़ीं। इसके बाद मुंबई एक रूम किराए पर मिला तो यहां करीब 9 महीनों तक मकान मालकिन के कुत्ते के साथ कमरे में रहना पड़ा। पिया ने बताया कि मकान मालकिन ने उनसे पूछा कि क्या मैं उस कमरे में रह सकती हूं जहां वह कुत्ते को रखती हैं, मेरे पास कोई विकल्प नहीं था तो मैंने हां कर दी।

पिंक के बाद से ही चौधरी के साथ काम करना चाहती थी
'लॉस्ट' को लेकर पिया ने कहा, पिंक रिलीज होने के बाद से ही ई मैं उनके साथ काम करना चाहती थी। जब मुझे कास्टिंग डायरेक्टर का फोन आया और उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध सर ने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं उस वक्त कश्मीर में थी। 10 दिनों के बाद मैं वापस आईय और उनसे मिली। मैंने कहानी सुनी और तुरंत हां कर दी।

उत्तर प्रदेश की हैं पिया
पिया बाजपेयी ने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है, हालांकि ज्यादातर काम उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में ही किया है। बता दें कि पिया उत्तर प्रदेश के उटावा शहर में पैदा हुई हैं। कम उम्र में ही पिया ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने तमिल फिल्म पोई सोल्ला पूर्म से की थी। पिया ने करियर के शुरू में अमिताभ बच्चन के साथ एड में भी काम किया था। पिया तमिल, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी और हिंदी में 15 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications