निया शर्मा ने अपनी फिटनेस से किया फैंस को हैरान, जिम से शेयर की ऐसी तस्वीरें, हुईं वायरल
मुंबई, 11 अप्रैल: एक्ट्रेस निया शर्मा एक्टिंग और डांस के लिए तो पहचान रखती ही हैं, अपनी फिटनेस के लिए भी वो चर्चा में आती रहती हैं। निया सेहत का काफी ध्यान रखती हैं और लगातार जिम जाती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिम से शेयर की गई इन फोटोज में निया ने अपना फिटनेस लेवल दिखाया है। निया की इन तस्वीरों को यूजर्स को काफी पसंद कर रहे हैं।

जिम से शेयर की हैं तस्वीरें
निया शर्मा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो वर्कआउट करते हुए दिख रही हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने 'फ्लैक्सिंग' कैप्शन दिया है। तस्वीरों को देखकर ये समझा भी जा सकता है कि उनकी बॉडी कितना ज्यादा फ्लैक्सिबल है।

फैंस को भा रहीं तस्वीरें
निया शर्मा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैं। निया शर्मा के ये फोटो शेयर करने के कुछ घंटे के भीतर ही इस पर लाखों लाइक आ चुके हैं। जिम से फोटो शेयर करने का ये कोई पहला मौका नहीं है, निया अक्सर ही अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। निया शर्मा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त है, हालांकि जहां उनको फैंस की तारीफ मिलती है तो वो वहीं उनको ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि वो इससे घबराती नहीं हैं और इसका जमकर जवाब देती हैं। निया कह चुकी हैं कि उनको ट्रोल करने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

निया शर्मा वेब सीरीज में भी कर चुकी हैं काम
निया शर्मा टीवी का काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। निया ने टीवी सीरियल काली के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद निया शर्मा ने सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है, नागिन 4 जैसे कई प्रोजेक्ट में काम किया। टीवी के अलावा निया ने रवि दुबे के साथ वेब सीरीज जमाई राजा-2 में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications