निया शर्मा ने ग्लैमर की दुनिया को लेकर किए विस्फोटक खुलासे- टीवी में हम लोगों से खच्चर की तरह काम कराते हैं
निया शर्मा के विस्फोटक खुलासे-
मुंबई, 12 जनवरी: एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों अपने नए म्यूजिक एलबम फूंक ले को लेकर चर्चा में हैं। गाने में निया के डांस को काफी पसंद भी किया जा रहा है। निया शर्मा टीवी पर बतौर अभिनेत्री एक अलग पहचान रखती हैं, वहीं वेब सीरीज में भी उन्होंने काम किया है। एक्ट्रेस ने दोनों में काम करने के तजुर्बे का काफी अलग बताते हुए कहा है कि टीवी से वेबसीरीज में काम करना कहीं बेहतर है।

टीवी पर खच्चर की तरह से काम कराते हैं
निया शर्मा ने टेलीविजन पर 'एक हजारों में मेरी बहना है' 'जमाई राजा', 'नागिन 4' जैसे धारावाहितकों में काम किया है। विक्रम भट्ट के साथ वो वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं और उनका हिट शो जमाई राजा 2.0 भी डिजिटल दुनिया में है। इन अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बात करते हुए निया शर्मा ने एक एंटरटेनमेंट साइट से कहा,अगर आप टीवी पर काम कर रहे हैं, तो आपसे दिन रात काम कराया जाता है। वहां आपसे इंसान नहीं खच्चर की तरह काम लेते हैं। टीवी पर आपके साथ एक एक्टर की बजाय खच्चर की तरह व्यवहार किया जाता है।

वेब सीरीज की दुनिया में चीजें बेहतर
निया ने कहा कि मुझे लगता है कि वेब सीरीज की दुनिया में चीजें कहीं बेहतर हैं। यहां हालात टीवी से अलग हैं और अभिनेताओं को एक सम्मान दिया जाता है। वेब में एक्टप को टीवी की तरह फॉर ग्रांटेड नहीं लिया जाता है। निया का कहना है कि टीवी पर पेमेंट लेना भी बड़ा मुश्किल काम है। पेमेंट के लिए कई बार उनकी लड़ाईयां भी हुई हैं।

फिटनेस के लिए रहना पड़ा भूखा
निया शर्मा अपनी स्लिम बॉडी के लिए जानी जाती हैं। निया का कहना है कि अपने आपको स्लिम बनाए रखन आसान नहीं है। अपने बारे में उन्होंने कहा कि इसके लिए उनको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। स्लिम बॉडी बनाए रखने के लिए खुद को भूखा भी रखना पड़ा है, कई बार ऐसा करने से वह टूट जाती थीं।

निया को ब्लोटिंग की परेशानी
निया ने बताया है कि उनको ब्लोटिंग की समस्या है। मैंने कई साल में खुद को इसके लिए मनाया कि हमेशा मेरा पेट सपाट नहीं हो सकता। मैं खाऊंगी तो ये पेट पर एकदम दिखेगा। उन्होंने कहा, कई बार मैं परेशान होती हूं लेकिन मैंने कभी भी अपने शरीर से नफरत नहीं की है।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Mumbai Cheap Rental Homes: किराया भरने में नहीं जाएगी बाहरी लोगों की जान! सस्ते घर देगी महाराष्ट्र सरकार -
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का सफर होगा किफायती, इन लोगों को मिलेगा टिकट पर 25% की छूट -
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Mumbai Water Cut Update: मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत -
Air India की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का बीच हवा में इंजन हुआ खराब, ‘PAN PAN’ कॉल ने बचाई 47 यात्रियों की जान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications