'फेमस होने के लिए उतारती हूं कपड़े...', कमेंट से इमोशनल हुईं निया शर्मा, बताई दिल की बात

नई दिल्ली, 8 सितंबर: आज के जमाने में ज्यादातर एक्ट्रेस बोल्ड फोटोशूट करवाती हैं। वैसे ये जब उनके प्रोफेशन का एक पार्ट है, लेकिन बहुत से लोग छोटे कपड़े पहनने पर हर एक्ट्रेस को ट्रोल करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है निया शर्मा के साथ, जिनको काफी गंदे कमेंट्स का सामना करना पड़ा, लेकिन वो टोलर्स के सामने झुकी नहीं, बल्कि उन्होंने करारा जवाब दिया है।

कैसे करती हैं डील?

कैसे करती हैं डील?

निया शर्मा हमेशा अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि वो ट्रोलर्स को कैसे डील करती हैं। इस पर वो भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग मेरे कपड़ों के बारे में कुछ भी अच्छा नहीं कहते हैं और मैं इसे स्वीकार करती हूं। वो मुझे नंगी जैसे अपमानजनक शब्द कहते हैं। बहुत से लोग इस बारे में भी चर्चा करते हैं कि मैं पीठ के पीछे कैसे कपड़े पहनती हूं।

'इंडस्ट्री में किया है काफी काम'

'इंडस्ट्री में किया है काफी काम'

निया ने कहा कि ये समझना इतना मुश्किल क्यों है कि ये सब मेरा निजी जीवन है और वो मेरी पर्सनल ड्रेस है। निया ने भावुक होकर कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि मैं अटेंशन पाने और सुर्खियों में बने रहने के लिए अपने कपड़े उतारती हूं। ये सब कहां से आया। क्या मैं 10 साल से अटेंशन ही ले रही हूं? ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने इंडस्ट्री में काफी काम किया है और मैं फेमस भी हूं। इस वजह से मेरे कपड़े अंटेशन पाने का रास्ता नहीं हैं।

प्रोडक्शन टीम तय करती है ड्रेस

प्रोडक्शन टीम तय करती है ड्रेस

वहीं सॉन्ग 'दो घूंट' पर बोलते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उस गाने में मैंने जो कपड़े पहने थे, वो मेरी पसंद नहीं थी। ये काम प्रोडक्शन टीम करती है और उस गाने में भी उन्होंने ही ड्रेस तय की थी। निया ने कहा कि मैंने गाने में अपना 100 प्रतिशत दिया। साथ ही उसमें काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। निया ने साफ किया कि वो ट्रोलर्स की वजह से अपने आप को बदलने वाली नहीं हैं।

इन शो में किया काम

इन शो में किया काम

वहीं फिल्मी करियर की बात करें तो निया को आखिरी बार वेब सीरीज 'जमाई 2.0' के सीजन दो में रवि दुबे और अचिंत कौर के साथ देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने 'काली: एक अग्निपरीक्षा', 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' जैसे फेमस शो में भी काम किया है।

बिग बॉस OTT में पहुंची

बिग बॉस OTT में पहुंची

वहीं कुछ दिनों पहले अचानक से निया शर्मा बिग बॉस OTT में पहुंची। उस दौरान लोगों को लग रहा था कि अब शो में और ज्यादा मिर्च मसाला मिलेगा, लेकिन घर में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं था। वो 24 घंटे के अंदर ही बाहर हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+