Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं मुमताज, बताया इस वजह से बाएं हाथ में नहीं लगा इंजेक्शन

दिग्गज अभिनेता मुमताज को हाल ही में डायरिया होने के कारण 7 दिन अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल से घर लौटने के बाद मुमताज ने अपनी हेल्थ को लेकर कईं खुलासे किए।

मुंबई, 6 मई: वेटरन एक्ट्रेस और बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली मुमताज के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से मुमताज डिस्चार्ज हो गई हैं। जहां वह डायरिया होने के कारण 7 दिन अस्पताल में भर्ती थीं। अस्पताल से घर लौटने के बाद मुमताज ने अपनी हेल्थ को लेकर ईटाइम्स से बात कर कई बड़े खुलासे किए हैं।

Mumtaz

मुमताज के बाएं हाथ में क्यों नहीं लगा इंजेक्शन?
मुमताज ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह पूरे 7 दिन अस्पताल में ड्रिप पर रहीं इसलिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, दूसरे हाथ का इसलिए इस्तेमाल नहीं हो पाया, क्योंकि सालों पहले ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान उनके बाएं हाथ से लिम्फ नोड्स हटा दिए गए थे।

मुमताज हैं इन दो बीमारियों से पीड़ित
अपनी हेल्थ की जानकारी देते हुए मुमताज ईटाइम्स को बताया कि, वह मैं इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और Colitis दोनों से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि, 'ये डायरिया का अचानक हमला था, जो सबसे अच्छी दवा के बाद भी बंद नहीं हुआ। इसलिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत थी। अस्पताल में भी मुझे नॉर्मल होने में 7 दिन लग गए।'

मुमताज को त्वचा में हुई ये परेशानी
मुमताज़ ने खुलासा किया कि उनके पति मयूर माधवानी उस समय अमेरिका में थे और उन्होंने आने की जिद की लेकिन मुमताज ने उनसे कहा कि, 'वह इससे निपट लेंगी'। उन्होंने आगे एक मुद्दा साझा किया जिसका उन्हें अस्पताल में सामना करना पड़ा था। मुमताज ने खुलासा किया कि, "मेरी त्वचा मुझे बहुत परेशानी दे रही थी। एक ईरानी होने के नाते, मेरी त्वचा बहुत नाजुक है। मैं अस्पताल में पूरे एक सप्ताह तक ड्रिप पर थी।

मुमताज का बॉलीवुड करियर
74 साल की मुमताज इरान की रहने वाली हैं। बात करें उनके बॉलीवुड करियर की, तो वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इनमें राम और श्याम, आदमी और इंसान, प्रेम कहानी जैसी फिल्मों का नाम शामिल हैं। मुमताज ने अपनी आंखों, बेहतर एक्टिंग और अपनी अनोखी अदा से अपने सभी फैंस पर जादू बिखेरा था। बता दें कि, मुमताज साल 1974 में मयूर माधवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+