रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर मचा बवाल, एक्ट्रेस मिमी बोलीं-यही महिला करती तो उसका घर जला देते
नई दिल्ली, 22 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का पेपर मैगजीन के लिए न्यूज फोटोशूट की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। एक्टर ने हाल ही में पेपर मैगजीन के लेटेस्ट कवर के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया है। फोटोज में रणवीर बिना कपड़ों के कालीन पर अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। किसी फोटो में रणवीर लेटे हुए हैं, तो किसी में खड़े होकर पोज देते दिख रहे हैं। अब रणबीर के इस फोटोशूट पर बयानबाजी शुरू हो गई है। फैंस के अलावा कई सेलेब्रिटीज ने इस फोटोशूट को लेकर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

'फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है'
एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी ने रणवीर के फोटोशूट को लेकर ट्वीट किया और पूछा कि अगर यही फोटोशूट किसी महिला ने करवाया होता तो क्या जनता का ऐसा ही रिएक्शन होता? मिमी ने लिखा, रणवीर सिंह के ताजा फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है और ज्यादातर कमेंट्स फायर(आग वाला इमोजी) हैं। बस सोच रही हूं कि अगर इसमें कोई महिला होती क्या तब भी ऐसी ही तारीफ होती? या फिर क्या आप उसका घर जला देते, मोर्चा निकालते, उसे जान से मारने की धमकी देते और उसकी स्लट-शेमिंग करते।

ऐसी बॉडी बहुत बलिदानों से बनती है: मिमी
लोगों की सोच पर सवाल उठाते हुए मिमी ने कहा हम बराबरी की बात करते हैं वो अब कहां है?! आपको पता है न कि आपकी सोच ही है जिससे सब बदल सकता है या तबाह हो सकता है। इस केस में अपनी सोच का दायरा थोड़ा बढ़ाइए क्योंकि ऐसी बॉडी बहुत बलिदानों से बनती है, यकीन मानिए (नमक, चीनी, कार्ब्स सब छोड़ने पड़ते हैं...)। सोशल मीडिया पर इस फोटोशूट को लेकर लोग रणवीर का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने कमेंट किया, "दीपिका दीदी यह देख कर क्या बोलेंगी?" दूसरे ने लिखा, "जब दीपिका सारे कपड़े लॉन्ड्री में भेज देती हैं।

'मैं हजारों लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं'
अपने इस हालिया फोटोशूट को लेकर एक न्यूज चैनल से बात करते हुए रणबीर सिंह ने कहा कि, मेरे लिए फिजिकली नेकेड होना बहुत आसान है, लेकिन मेरी कुछ परफॉरमेंस में, मैं बहुत नेकेड रहा हूं। आप मेरी आत्मा देख सकते हैं। कितना नेकेड होता है ये? असल में यही नेकेड होना है। मैं हजारों लोगों के सामने नेकेड हो सकता हूं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। बस उन्हें समस्या हो जाती है।

इस वजह से लेट रिलीज हुई ये फोटो
इनसाइडर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोटोज काफी पहले रिलीज होनी थीं, लेकिन रणवीर सिंह के बाकी के कमिटमेंट्स के चलते और एक फिल्म रिलीज की वजह से इसे पोस्टपोन करना पड़ा। मई या जून के महीने में इन्हें रिलीज होना था, लेकिन रणवीर चाहते थे कि थोड़ा इंतजार किया जाए। रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में जेकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications